फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas 2019: रंगीन रोशनी से नहाए चर्च, तस्वीरों में देखें, यूपी में कैसी है क्रिसमस की रौनक

Wed, 25 Dec 2019 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Dec 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
Merry Christmas 2019: Christmas carol echoed at the birth of Lord Jesus
Christmas Day 2019 - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस यानी प्रभु यीशु के जन्मदिन के मौके पर देशभर के चर्च रंगीन रोशनी से सजे हुए हैं। हर साल 25 दिसंबर को प्रभु यीशु का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व है। इसे मनाने के लिए कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस बार भी इसे श्रद्धापूर्वक हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। आगे तस्वीरों में देखें पश्चिमी यूपी में कैसी है क्रिसमस की रौनक -

Merry Christmas 2019: Christmas carol echoed at the birth of Lord Jesus
Christmas Day 2019 - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में ज्यादातर गिरजाघरों में मंगलवार रात 11 बजे प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा जैसे गीतों के साथ शहर की सभी चर्च में वॉच नाइट सर्विस का आयोजन किया गया। मसीह के गीतों के बीच प्रभु यीशु का जन्म हुआ। प्रभु के आगमन पर चर्च में प्रार्थना हुई।

मसीह समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर क्रिसमस की बधाई दी। कैंप फायर का भी आयोजन किया गया। बच्चों को सेंटा क्लोज ने गिफ्ट बांटे। चर्च में बच्चे आकर्षक वेशभूषा में पहुंचे। कलीसिया के गीतों पर बच्चे झूमते नजर आए। चर्च की सजावट सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

Merry Christmas 2019: Christmas carol echoed at the birth of Lord Jesus
Christmas Day 2019 - फोटो : अमर उजाला

सेंट थॉमस चर्च में मंगलवार देर रात आराधना रैव्ह. पारितोष नोयल ने संपूर्ण कराई। इस दौरान प्रभु भोज की आराधना भी की गई। छावनी स्थित संत जोसफ्स कैथेड्रल में फ्रांसिस कलिष्ट ने मिस्सा बलिदान अर्पित किया। इस दौरान चर्च में क्रिसमस जागरण जयंती मनाई गई। फ्रांसिस कलिस्ट ने क्रिसमस मनाने का कारण बताया। शहर के सैकड़ों मसीह समाज के लोग अपने बच्चों के साथ चर्च में पहुंचे। सभी बच्चे सेंटा से मिलने के लिए उत्साहित थे।

घरों में विशेष रूप से केक बनाकर बच्चों ने फादर को गिफ्ट के रूप में दिया। इस बीच सेंटा क्लोज ने बच्चों को गिफ्ट बांटे। चर्च में आयोजित कैंप फायर में बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म के गीत गाए। कई बच्चे कैंप फायर के सामने नाचते गाते नजर आए। इस बीच चर्चों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। चर्च में प्रभु जन्म के बाद पार्टी का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Merry Christmas 2019: Christmas carol echoed at the birth of Lord Jesus
Christmas Day 2019 - फोटो : Christmas Day 2019
क्रिसमस की संध्या पर दुकानों में रही भीड़  
बागपत जनपद में नगर व देहात क्षेत्र में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक दिन पहले ही क्रिसमस के लिए बाजार में गिफ्ट आइटम सज गए। घरों की सजावट से लेकर लोगों की गिफ्ट करने के लिए खरीददारी की गई।

पर्व को लेकर ईसाई समुदाय के लोग काफी उत्साहित दिखे। वहीं चर्च और स्कूलों के साथ ही घरों में क्रिसमस धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्कूलों और गिफ्ट की दुकानों में क्रिसमस ट्री सजाए गए हैं।
विज्ञापन
Merry Christmas 2019: Christmas carol echoed at the birth of Lord Jesus
Christmas Day 2019 - फोटो : अमर उजाला

दुल्हन की तरह सजाए गए चर्च  
बिजनौर में मंगलवार शाम से ही क्रिसमस की धूम दिखाई दी। सर्दी के बावजूद लोगों में उत्साह देखते ही बना। क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय पर बने चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

चर्च के अंदर प्रार्थना हॉल की साज सज्जा कर क्रेप और गुब्बारे से सजावट की गई। चर्च के बाहरी हिस्से को बिजली की रंगीन झालरों से सजाया गया है। क्रिसमस डे पर आज चर्च में सेंटा क्लॉज क्रिसमस ट्री लगाने के साथ उपहार भी बांटेंगे और सभी को शांति का संदेश देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed