फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ बवाल: 12 मुकदमे, 125 चिन्हित, 11 गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में लगवाए वांछित दंगाइयों के पोस्टर

Tue, 24 Dec 2019 12:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
CAA protest in Meerut Police set up posters of wanted rioters in Meerut
Meerut Violence - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए बवाल के बाद अब पुलिस ने दंगाइयों पर एक्शन शुरू कर दिया है। चौथे दिन जहां शहर का प्रभावित क्षेत्र भी पटरी पर लौट आया। वहीं हालात को देखते हुए डीएम और एसएसपी शहर के जिम्मेदार लोगों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।



कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने तीसरे दिन रविवार को भी फ्लैग मार्च निकाला। वहीं सोमवार को बवाल में चिन्हित किए गए दंगाइयों के पोस्टर पुलिस ने शहर में जगह-जगह लगवाकर लोगों से इनकी पहचान करने की अपील की है -

CAA protest in Meerut Police set up posters of wanted rioters in Meerut
Meerut Violence - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में हुए बवाल और उपद्रव के बाद पुलिस ने सोमवार को दंगाइयों के पोस्टर शहर के विभिन्न इलाकों में लगवा दिए। एसएसपी के अनुसार फोटो से बवालियों की पहचान करने वाले को इनाम भी दिया जाएगा और उसका नाम गोपनीय रखा रखा जाएगा।

इन पोस्टरों पर सीओ और एसओ के सीयूजी नंबर भी अंकित किए गए हैं। पुलिस के अनुसार अभी ऐसे कई बवाली हैं जिनके पोस्टर बनावकर शहर में लगाए जाने बाकी हैं।


 
CAA protest in Meerut Police set up posters of wanted rioters in Meerut
Meerut Violence - फोटो : अमर उजाला

बवाल में 180 नामजद में से अभी पुलिस ने सिर्फ 11 बलवाइयों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी के जरिये 125 बलवाइयों को और चिन्हित किया और 12 नए मुकदमे दर्ज किए गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
CAA protest in Meerut Police set up posters of wanted rioters in Meerut
Meerut Violence - फोटो : अमर उजाला

लिसाड़ीगेट व हापुड़ रोड पर शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ था। जिसमें पुलिस ने आठ मुकदमे दर्ज कराए थे। 180 नामजद और पांच हजार से अधिक अज्ञात में मुकदमा लिखा गया था। रविवार को लिसाड़ीगेट पुलिस ने पांच आरोपी गुलफाम निवासी बागपत गेट, जावेद, मुशाहिद निवासी खुशहालनगर लिसाड़ीगेट, वाहिद निवासी समर कॉलोनी लिसाड़ीगेट व आसिफ निवासी ऊंचा सद्दीकनगर को गिरफ्तार किया है। 


 
विज्ञापन
CAA protest in Meerut Police set up posters of wanted rioters in Meerut
Meerut Violence - फोटो : अमर उजाला

ब्रह्मपुरी पुलिस ने चार आरोपी आसिफ निवासी श्यामनगर लिसाड़ीगेट, समीर, इकरार व शहजाद निवासी तारापुरी और नौचंदी थाने की पुलिस ने फैजल निवासी उमर गार्डन हापुड़ रोड और उमर निवासी राधना किठौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अभी तक के नामजद और चिह्नित हुए बवालियों को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed