{"_id":"685cce7eee601f2bba055e05","slug":"meerut-youth-killed-by-bullet-meant-to-frame-girlfriend-family-fired-by-minor-friend-2025-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए खुद पर चलवाई गोली, गलत जगह लगने से मौत; CCTV ने बदली हत्या की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए खुद पर चलवाई गोली, गलत जगह लगने से मौत; CCTV ने बदली हत्या की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 26 Jun 2025 10:37 AM IST
सार
मेरठ में एक युवक ने प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए अपने नाबालिग दोस्त से खुद पर गोली चलवाई। गोली पेट की जगह छाती पर लग गई। जिससे युवक की जान चली गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 10
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंगानगर थाना इलाके के गांव अम्हेड़ा आदिपुर में हर्ष (21) ने मंगलवार रात प्रेमिका (12वीं की छात्रा) के परिजनों को फंसाने के लिए अपने 15 साल के नाबालिग दोस्त से तमंचे से खुद पर गोली चलवाई। गोली पेट की साइड के बजाए सीने में जा लगी। इससे हर्ष की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, गंगानगर थाना इलाके के अम्हेड़ा आदिपुर गांव में संजय जाटव का परिवार रहता है। उनका बड़ा पुत्र हर्ष मजदूरी करता था। हर्ष मंगलवार शाम छह बजे मजदूरी कर घर लौटा। करीब सात बजे घर से निकल गया। देर रात तक घर नहीं लौटा।
2 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ईंख के खेत में मिला युवक का शव
बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्रामीणों ने पुलिस को ईंख के खेत में शव पड़ा होने की सूचना दी। मृतक की पहचान हर्ष के रूप में हुई। जांच के लिए बुलाई गई फॉरेंसिक टीम को शव के नीचे तमंचा मिला, उसमें कारतूस का खोखा फंसा हुआ था।
3 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में हर्ष के पिता संजय ने प्रेमिका के पिता और उसके चचेरे भाई पर हत्या का केस दर्ज करा दिया। हालांकि इसके बाद पुलिस ने जांच करनी शुरू की तो युवती के पिता और अन्य परिजन सीसीटीवी कैमरों के लिहाज से घर पर ही मौजूद पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
मौके पर जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद पुलिस ने अन्य फुटेज खंगाले तो गांव में और शराब की दुकान पर लगे सीसीटीवी के फुटेज में हर्ष और उसका दोस्त शराब खरीदते व आते-जाते दिखाई दिए। पुलिस ने दोस्त को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया। बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हर्ष का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
5 of 10
पुलिस को जानकारी देता हर्ष का पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी फुटेज ने बदल दी हत्या की कहानी
पुलिस का कहना है कि नाबालिग दोस्त ने जानकारी दी है कि रात करीब एक बजे हर्ष ने उसे तमंचा देकर यह कहकर पेट पर गोली मारने के लिए कहा कि गोली पेट से छूकर निकलनी चाहिए, जिससे वह युवती के परिजनों को फंसा सके। नशे में दोस्त ने तमंचे से गोली चलाई और यह सीने में जा लगी। इससे हर्ष की मौत हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।