फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मां-बाप और फुफेरी बहन ने पकड़े हाथ-पैर...भाई ने दबाया गला, फिर यहां जलाया शव; शिवानी मर्डर की पूरी कहानी

Thu, 19 Jun 2025 12:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 19 Jun 2025 12:05 PM IST
सार

बागपत के बड़ौत के लुहारी गांव में पड़ोसी युवक से शादी की जिद पर अड़ी शिवानी (21) को उसके मां बाप, भाई व फुफेरी बहन ने गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद रात में शव जलाकर यमुना में बहा दिया। शिवानी हत्याकांड की पूरी कहानी

विज्ञापन
Baghpat Honour Killing Shivani murder Parents and cousin sister held hands feet brother killed her full story
bagpat murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती की परिवार ने हत्या कर दी। इसके बाद लाश को जला दिया। परिवार ने युवती की अस्थियां भी विसर्जित कर दीं। प्रेमी ने जब मामले की जानकारी पुलिस को दी तो खुलासा हुआ। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतक का भाई और फुफेरी बहन फरार हैं। वो भी हत्याकांड में शामिल हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। 


दरअसस, बागपत के बड़ौत के लुहारी गांव में पड़ोस में रहने वाले प्रेमी अंकित से शादी की जिद पर अड़ी शिवानी (21) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मां-बाप, भाई और फुफेरी बहन ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। शिवानी का मर्डर करने के बाद आरोपी काफी समय तक शव के पास बैठे रहे।
Baghpat Honour Killing Shivani murder Parents and cousin sister held hands feet brother killed her full story
Baghpat Shivani Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद रात में ही शव को यमुना किनारे ले जाकर जला दिया। फिर अस्थियां और राख यमुना में विसर्जित कर दीं। बुधवार की सुबह प्रेमी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शिवानी के पिता संजीव और मां बबीता को गिरफ्तार कर मामले की जांच की, तो पूरा मामला खुलता चला गया। 
Baghpat Honour Killing Shivani murder Parents and cousin sister held hands feet brother killed her full story
शिवानी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लुहारी गांव निवासी अंकित प्रजापति ने बताया कि पड़ोस की शिवानी कश्यप के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों पिछले डेढ़ साल से शादी करना चाहते थे। कुछ दिन पहले शिवानी के परिजनों को उनके प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया तो उन्होंने शिवानी का घर से निकलना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Honour Killing Shivani murder Parents and cousin sister held hands feet brother killed her full story
लुहारी गांव में शिवानी की हत्या के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित का आरोप है कि परिवार के लोग शिवानी की पिटाई करने लगे, लेकिन शिवानी शादी की जिद पर अड़ी रही। मंगलवार रात परिवार वालों ने घर में शिवानी की हत्या कर दी। बुधवार की सुबह शिवानी का मोबाइल बंद मिलने पर अंकित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
Baghpat Honour Killing Shivani murder Parents and cousin sister held hands feet brother killed her full story
Baghpat Shivani Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां-बाप और फुफेरी बहन ने पकड़े हाथ-पैर, भाई ने दबा दिया गला
पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों ने मिलकर शिवानी की हत्या की। पिता संजीव, मां बबीता और फुफेरी बहन ने शिवानी के हाथ-पैर पकड़े और भाई रवि ने अपने हाथों से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद करीब एक घंटे तक चारों शव के पास बैठे रहे और बाद में मामला दबाने के लिए शव को यमुना किनारे लेकर चले गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed