लॉकडाउन 3 खत्म होने के बाद देश में 18 मई से लॉकडाउन 4 शुरू हो गया है। लॉकडाउन 4 में केद्र सरकार की ओर से कुछ छूट दी गई है। आइए तो जानते हैं कि पश्चिमी यूपी के जिलों में लॉकडाउन 4 का पहला दिन कैसा रहा-
लॉकडाउन 4.0 में कुछ ऐसा रहा पश्चिमी यूपी के जिलों का हाल, कहीं सख्ती तो कहीं बाजार में उमड़ी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में सोमवार को संपूर्ण लॉकडाउन
मेरठ में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सोमवार को संपूर्ण लॉकडाउन जारी है। शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है और सड़कों पर सिर्फ पुलिस का पहरा है। इस दौरान मंडलायुक्त अनिता सी मेश्राम, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, आईजी और नगर आयुक्त ने तेजगढ़ी चौराहे पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
वहीं लॉकडाउन 4.0 में भी शहर में राहत नहीं मिलेगी। जिला प्रशासन की ओर से पहले ही मेरठ कंटेनमेंट जोन घोषित है।
बिजनौर में लॉकडाउन 4 का पहना दिन
बिजनौर में लॉकडाउन 4 के पहले ही दिन बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जरूरत का सामान लेने के लिए लोग घरों से बाहर निकलें। वहीं दूसरे राज्यों के मजदूर अपने घरों को जाने के लिए जिले से होकर जा रहे हैं। नजीबाबाद में पुलिस ने उत्तराखंड के 40 मजदूरों को क्वारंटीन किया है। प्रशासन ने मजदूरों को उनके घर छोड़ने के लिए 15 बसें रिजर्व की हैं। नगर पालिका नगीना ने सीएचसी में बढ़ती महाराष्ट्र के लोगों की आवाजाही को देखते हुए सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य कर्मियों के आवासों को सैनिटाइज कराया।
मुजफ्फरनगर में उमड़ी काफी भीड़
मुजफ्फरनगर में सुबह बाजार खुलने पर लोगों की काफी भीड़ रही। प्रशासन की ओर से कोई गाइडलाइन जारी नहीं किए जाने पर अन्य दुकानदार भी अपनी दुकानें खोलने पहुंच गए थे, जिन्हें पुलिस ने वापस घर भेजा। हॉटस्पॉट मीरापुर में बाजार बंद रहा। उधर, प्रवासी श्रमिकों के लौटने और जाने का सिलसिला जारी है।
शामली में लॉकडाउन 4 को लेकर लोग अभी असमंजस में है। लोग इस बात से परेशान है कि क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा। यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रशासन की तरफ से अभी इस बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। सुबह सात बजे रोजाना की तरह ही जरूरी सामान वाली दुकानें ही खुलीं। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त कर लोगों से घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है।