फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BDS छात्रा ने तोड़ा दम: इकलौती बेटी का चेहरा देख फूट-फूटकर रोए पिता, बोले- बड़े शौक से पढ़ाया

Fri, 21 Oct 2022 11:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Oct 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Meerut: there is mourning in the family after the death of BDS student Vania and see photos
बीडीएस की छात्रा की मौत का मामला। - फोटो : amar ujala

तीन परिवारों की इकलौती बेटी व BDS की छात्रा ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे दम तोड़ा तो परिवार में कोहराम मच गया। पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। उनका कहना है कि वह बेटी को कभी नहीं भूल पाएंगे। बड़े शौक से उसे पढ़ाया। 



बताया गया कि छात्रा ने सेंट मेरीज से स्कूली पढ़ाई की थी। पोस्टमार्टम पर परिवार के पांच सदस्य थे, जिनकी आंखों से आंसू बंद नहीं हो रहे थे। असद ने कहा कि पुलिस उन्हें इंसाफ दिलाएगी। आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Meerut: there is mourning in the family after the death of BDS student Vania and see photos
छात्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ये था मामला
मेरठ में एनएच-58 स्थित स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा (20) ने मेडिकल लाइब्रेरी की चौथी मंजिल की छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था। तीन दिन से उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं शुक्रवार को करीब तीन बजे सुभारती अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। 

Meerut: there is mourning in the family after the death of BDS student Vania and see photos
बीडीएस की छात्रा ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग। - फोटो : amar ujala

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था वीडियो
बीडीएस की छात्रा का चौथी मंजिल से कूदते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में छात्रा छत से कूदती हुई नजर आ रही थी। वहीं परिसर में अन्य छात्र-छात्राओं ने उसे लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से कूदते हुए देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: there is mourning in the family after the death of BDS student Vania and see photos
छत से कूदती छात्रा - फोटो : अमर उजाला

पकड़ा गया था छात्रा का सहपाठी
इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद छात्रा के सहपाठी सिद्धांत कुमार पंवार को गिरफ्तार किया था। सहपाठी सिद्धांत ने बदनीयत से छात्रा को पकड़ा और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया था। इससे आहत छात्रा इज्जत बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूद गई थी।

विज्ञापन
Meerut: there is mourning in the family after the death of BDS student Vania and see photos
छत से कूदती छात्रा - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल में तीन दिन तक लड़ी वानिया
पुलिस के अनुसार छात्रा की रीढ़ की हड्डी में दो फ्रैक्चर थे और उसके सिर से खून का रिसाव हुआ था। छात्रा तीन दिन से अस्पताल में मौत से लड़ रही थी। लेकिन शुक्रवार को वह जिंदगी से हार गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed