{"_id":"63523a33f2ee0b71ec3bee9d","slug":"meerut-rapid-rail-ran-at-a-speed-of-40-kmph-on-700-meter-track-mp-traveled-trial-next-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut: 700 मीटर ट्रैक पर 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी रैपिड रेल, सांसद ने किया सफर, अगले माह ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 700 मीटर ट्रैक पर 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी रैपिड रेल, सांसद ने किया सफर, अगले माह ट्रायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:50 AM IST
सार
देश की पहली रैपिड रेल में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने दुहाई डिपो पहुंचकर सफर किया। रैपिड रेल का अगले महीने ट्रायल होगा। साहिबाबाद से दुहाई तक मार्च-2023 से संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
1 of 6
रैपिड रेल में सफर करते सांसद राजेंद्र अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की पहली रैपिड रेल (दिल्ली से मेरठ) ट्रैक पर उतर गई है। दुहाई डिपो में बनाए गए टेस्टिंग ट्रैक पर रैपिड रेल दौड़ रही है। बृहस्पतिवार को दुहाई डिपो पहुुंचे सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने 700 मीटर ट्रैक पर 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से रैपिड रेल का आनंद उठाया। वहीं, डिपो में चल रहे अन्य तकनीकी कार्यों की जानकारी ली।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल और मेरठ के भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा को प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। अगले महीने नवंबर में पहले चरण साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल का ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद मार्च-2023 से साहिबाबाद से दुहाई तक संचालन शुरू हो जाएगा। मेरठ में रैपिड रेल के लिए तेज गति से कार्य किया जा रहा है। मेरठ में सुरंग बनाने का कार्य भी चल रहा है।
2 of 6
रैपिड रेल के कोच
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे चरण में दुहाई से शताब्दीनगर तक तैयारी
पहले चरण के बाद दूसरे चरण में मेरठ तक रैपिड रेल चलाने की तैयारी की जा रही है। इसी को देखते हुए कार्य भी किया जा रहा है। मेरठ में मेरठ साउथ (मोहिउद्दीनपुर) से शताब्दीनगर तक स्टेशनों का निर्माण चल रहा है। आगे भी ब्रह्मपुरी स्टेशन भी तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल तीन भूमिगत स्टेशन पर टनल बोरिंग मशीन दिन-रात कार्य कर रही है। इससे साफ है कि साल -2023 के अंत तक शताब्दीनगर तक रैपिड रेल का संचालन शुरु हो जाएगा।
3 of 6
रैपिड रेल के कोच
- फोटो : अमर उजाला
नवंबर में होगा मुख्य ट्रायल, तैयारी तेज
रैपिड रेल के साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड पर मुख्य ट्रायल रन नवंबर माह से शुरू होगा। ट्रायल रन के मद्देनजर विद्युतीकरण का काम सबसे एडवांस स्टेज में हैं। पहले खंड एलिवेटेड और जमीन पर स्थित भाग में पटरियों को बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। दूसरी ओर पहले खंड में सिग्नल संबंधी काम लगभग पूरा हो चुका है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशनों के प्लेटफार्म पर स्क्रीन डोर लगाने का काम जारी है। वहीं स्वचालित सीढ़ियों और लिफ्ट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रैपिड रेल के कोच
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो और रैपिड स्टेशन जुड़ने से 50 हजार लोगों को राहत
साहिबाबाद के बाद मेरठ रोड तिराहा रैपिड रेल स्टेशन को सीधे शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से जोड़ने के लिए एफओबी का निर्माण किया जा रहा है। रैपिड और मेट्रो स्टेशन के आपस में जुड़ने से करीब 50 हजार लोगों को सीधे राहत मिलेगी। मेरठ से आने वाले लोग बगैर किसी परेशानी के रेड लाइन मेट्रो में चढ़कर जा सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
रैपिड रेल के कोच
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर रेड लाइन से आने वाले यात्री मुरादनगर, मोदीनगर के साथ मेरठ तक बिना स्टेशन से बाहर आए सीधे यात्रा कर सकेंगे। वहीं एनसीआरटीसी ने साहिबाबाद रैपिड रेल स्टेशन को सीधे वसुंधरा से जोड़ने वाले एफओबी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि पहले खंड पर रैपिड रेल का संचालन अगले साल मार्च में प्रस्तावित है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।