मेरठ के केसरगंज मंडी स्थित मस्जिद के बाहर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने की घोषणा को लेकर पूरे दिन माहौल गर्म रहा। मस्जिद के आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर हाईवे की सीमाओं को सील कर दिया गया। इसके बावजूद 30 से ज्यादा लोग हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने के लिए पहुंच गए। पुलिस ने सीएबी इंटर कॉलेज के पास से इन्हें पकड़ लिया। इसके बाद सभी को सदर थाने लाया गया। पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें समझाया। कार्याकर्ताओं ने पुलिस से अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
2 of 8
मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बाद में हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी सदर बाजार थाने पहुंचे और पुलिस हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को छुड़वाया गया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार को सहारनपुर हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड अध्यक्ष ललित शर्मा की घेराबंदी के लिए रोका गया। सीओ ने सहारनपुर में गणेशपुर टोल बिहारीगढ़ थाने के पास ललित शर्मा को नजरबंद किया।
3 of 8
मस्जिद के बाहर का बंद कराया बाजार।
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे रोड थाना क्षेत्र के केसरगंज मंडी में काफी पुरानी मस्जिद बनी हुई है। लगभग एक महीना पूर्व मस्जिद के ऊपरी हिस्से पर एक निर्माण कार्य किया जा रहा था। मंडी के व्यापारियों ने निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए शिकायत की थी। शिकायत के बाद निर्माण कार्य को रोक दिया गया था।
4 of 8
बैरिकेडिंग कर तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि शिकायत करने पर स्थानीय व्यापारी और आरएसएस से जुड़े ईश्वर चंद्र कंसल के साथ दूसरे संप्रदाय के लोगों ने अभद्रता कर दी थी। जिसके बाद यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। ईश्वर चंद्र कंसल ने एसएसपी कार्यालय मिलकर दूसरे संप्रदाय के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले को लेकर हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी व उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने वीडियो जारी कर मंगलवार को मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने के बात कहीं थी।
5 of 8
रोके गए हिंदू संगठन के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी। इस मामले में पिंकी चौधरी को देहरादून में अरेस्ट कर लिया गया। इसके अलावा अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही को सोमवार रात को ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। इस दौरान पुलिस से कहासुनी हो गई है। सोमवार रात से ही मस्जिद के पास भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।