फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर बवाल था सुनियोजित, खतरनाक थे दंगाइयों के मंसूबे, खुफिया रिपोर्ट के आधार पर SIT करेगी जांच  

Wed, 05 Dec 2018 10:22 AM IST
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 05 Dec 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Meerut, SIT will investigate bulandshahr violence on the basis of intelligence report
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

खुफिया विभाग ने बुलंदशहर बवाल की शासन को रिपोर्ट भेज दी है। वहीं, बवाल के कारणों की जांच के लिए गठित एसआईटी भी खुफिया रिपोर्ट के अहम बिंदुओं को जांच में शामिल कर रही है। इसमें देखा जा रहा है कि क्या घटना सुनियोजित थी या फिर उत्तेजना और लापरवाही का नतीजा रही। ऐसे क्या कारण बने, जिसके चलते एकाएक हालात बिगड़ते चले गए थे। किस स्तर पर लापरवाही रही। 


 

Meerut, SIT will investigate bulandshahr violence on the basis of intelligence report
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर बवाल की जांच के लिए आईजी मेरठ रेंज रामकुमार वर्मा के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) गठित की गई। यह टीम कई बिंदुओं और तथ्यों को खंगाल रही है। दरअसल लोगों की भीड़ कैसे उत्तेजित हुई और इंस्पेक्टर की हत्या के कारणों की रिपोर्ट खुफिया विभाग ने शासन को भेज दी है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ही एसआईटी भी सबसे पहले यह जानकारी जुटा रही है कि बवाल के कारण आखिर क्या रहे। जांच बिंदुओं के अनुसार भीड़ अचानक से इतनी उग्र क्यों हो गई थी। स्थानीय युवक सुमित की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस टीम पर किन कारणों से हमला हुआ।

Meerut, SIT will investigate bulandshahr violence on the basis of intelligence report
बुलंदशहर बवाल - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर स्याना सुबोध कुमार को किन हालातों में गोली लगी। इस संबंध में स्याना कोतवाली की चिंगरावठी पुलिस चौकी में तैनात पुलिस वालों के बयान भी दर्ज हुए। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस चौकी पर हंगामा करने वाले लोग हथियार व कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे थे। जांच बिंदुओं के अनुसार वे जबरन जाम क्यों लगाना चाहते थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दंगाइयों के मंसूबे बेहद ही खतरनाक थे। आगे जानें आखिर  किन बिंदुओं पर जांच करेगी एसआईटी:-

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : अमर उजाला

बवाल का मास्टरमाइंड कौन : खुफिया विभाग व पुलिस के आला अधिकारी मानते हैं कि बुलंदशहर के बवाल के पीछे साजिश हो सकती है। अगर यह सही है तो यह पता लगाया जाएगा कि इसका जिम्मेदार कौन है। इस पहलू पर भी जांच हो रही है कि क्या बवाल का दिन सोमवार को ही किसी इरादे से तय किया गया या प्रदर्शन के दौरान पुलिस किसी संभावित टकराव को रोकना चाहती थी, जिसकी वजह से भीड़ बवाली हुई। क्या ग्रामीणों को फोन कर चौकी बुलाकर किसी ने मोहरा बनाया।

विज्ञापन
Meerut, SIT will investigate bulandshahr violence on the basis of intelligence report
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : PTI

लोगों के हाथों में थी कुल्हाड़ी
शुरुआती जांच के अनुसार जिस समय लोग गोकशी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे और जिस चौकी के सामने हंगामा हो रहा था, उसके सामने सड़क से तब्लीगी इज्तिमा से भीड़ गुजर रही थी। प्रदर्शनकारी लोगों के हाथों में कुल्हाड़ी आदि धारदार हथियार होना बताया गया। प्रदर्शनकारियों की झड़प पुलिस से हो रही थी। कहीं यह प्रदर्शन दूसरा रूप न ले ले, इसको लेकर इंस्पेक्टर को उस सड़क से प्रदर्शनकारियों को हटाने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में हालात बिगड़ने के क्या कारण रहे, एसआईटी इन्हीं बिंदुओं पर जांच कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed