फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर के बाद सहारनपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, गोवंश को जहर देने का शक, हंगामा

Tue, 04 Dec 2018 10:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 04 Dec 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
Cow killing in Saharanpur after Bulandshahr, and Trying to spoil atmosphere in city
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के बाद अब सहारनपुर में गोवंश को जहर देने का अारोप लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। दिल्ली रोड स्थित शिवाजी नगर में भी गोवंश को जहर देने का आरोप लगाया गया। लोगों ने जमकर हंगामा किया। गोवंश को जहर देने की सूचना पर सर्विलांस टीम, फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने गोवंश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Cow killing in Saharanpur after Bulandshahr, and Trying to spoil atmosphere in city
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सदर कोतवाली के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रणवीर सिंह राणा ने अपने आवास के पास खाली प्लाट में गोवंश को पाला हुअा है। रणवीर सिंह ने मंगलवार को उनके गोवंश को जहर देने का आरोप लगाया। शाम लगभग चार बजे तक गोवंश की मौत हो गई। गोवंश को जहर देने की सूचना से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश पनप गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो पता चला बाइक सवार दो युवक दिख रहे हैं।

Cow killing in Saharanpur after Bulandshahr, and Trying to spoil atmosphere in city
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गोवंश की हत्या और लोगों के हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत ही मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ, फोरेंसिक जांच टीम, सर्विलांस टीम, जनकपुरी कोतवाली और सदर कोतवाली पुलस पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने गोवंश के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। अधिकारियों ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। जिसमें बाइक सवार दो युवकों के मोहल्ले में आने एवं जहरीला पदार्थ दिए जाने की फुटेज सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cow killing in Saharanpur after Bulandshahr, and Trying to spoil atmosphere in city
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दो युवक आए थे जहर देने 
गाय मालिक रणवीर सिंह ने बताया कि लगभग पौने तीन बजे उनकी गोवंश को जहरीला पदार्थ खिलाया गया। कुछ देर बाद ही उनकी गाय की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी गोवंश को जहरीला पदार्थ देकर भागते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Cow killing in Saharanpur after Bulandshahr, and Trying to spoil atmosphere in city
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

घटना की जांच की जा रही है 
पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वितीय मुकेश मिश्र का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। गोवंश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। किस प्रकार का जहरीला पदार्थ खिलाया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed