{"_id":"5ccd2f5abdec2207382f968d","slug":"meerut-sexual-assault-case-the-accused-vimal-chand-used-to-feeding-the-drugs-of-the-minor-girls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी से पहले बच्चियों को खिलाता था नशे की गोलियां, हैवान की पूरी सच्चाई जान कांप गई अफसरों की रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदगी से पहले बच्चियों को खिलाता था नशे की गोलियां, हैवान की पूरी सच्चाई जान कांप गई अफसरों की रूह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 04 May 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
हैवान विमल चंद समेत दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में जागृति विहार के हैवान विमल चंद की हैवानियत का काला चिट्ठा परत दर परत सामने आने लगा है। आलम ये है कि उसकी सभी काली करतूतों को सार्वजनिक भी नहीं की जा सकता है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बच्चियों को एनर्जी की दवाई बताकर नशीली गोलियां खिलाई जाती थी। हैवान की पूरी सच्चाई जानकर पुलिस अधिकारियों की भी रूह कांप गई। आइए आपको आगे बताते हैं, हैवान की काली करतूत का पूरा सच:-
2 of 7
आरोपी विमल चंद को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं तलाशी के दौरान आरोपी के घर से मिलीं नशीली गोलियों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पीड़ित बच्चियों ने भी दवाई देने की बात काउंसलिंग में बताई। पुलिस को कई तरह की गोलियां मिलीं, जिसे आरोपी भी खाता था।
3 of 7
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत
- फोटो : अमर उजाला
घनी आबादी में सभ्य लोगों के बीच रह रहे हैवान विमल चंद की दरिंदगी का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने बारीकी से इसकी जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी विमल चंद के घर में तलाशी अभियान चलाया। जहां एक अलमारी की दराज से नशे की गोलियां मिलीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि विमल चंद ने गोलियां खुद खाने की बात बताई। गोलियों की जांच कराई तो उसमें नशे की गोलियां भी मिलीं। उसके बाद पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की। तब आरोपी ने बताया कि दरिंदगी करने से पहले उसकी नौकरानी बच्चियों को भरोसे में लेकर गोलियां खिला देती थी। इससे बच्चियों को नशा होता था। आरोपी की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन
5 of 7
आरोपी विमल चंद को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
आंटी एनर्जी की दवाई देती थी
महिला पुलिस ने तीनों बच्चियों की काउंसलिंग की। बच्चियों ने बताया कि आंटी हमें एनर्जी की दवाई खिलाती थी। बच्चियों को दवाइयों के रेपर दिखाए गए है, जिनकी उन्होंने पहचान की। पुलिस का कहना है कि नशे की गोलियों को सीज कर दिया गया है। विवेचना में इसको भी शामिल किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।