मेरठ में जागृति विहार के हैवान विमल चंद की काली करतूत लोगों के सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया लेकिन इस काली करतूत के पीछे अकेला विमल चंद ही नहीं बल्कि एक महिला भी शामिल है। खास बात यह है कि यह महिला ही विमल चंद के बड़े राज खोलेगी। आइए आगे जानते हैं कि आखिर कौन है ये महिला:-
2 of 8
घटना का खुलासा करते एसएसपी नितिन तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार रिटायर्ड अफसर विमल चंद की पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद विमल घर में अकेला रहता था। बताया गया कि कुछ दिनों बाद उसने घर के काम के लिए एक नौकरानी लगा ली।
3 of 8
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत
- फोटो : अमर उजाला
वहीं घर में अकेला रहने के चलते उसके नौकरानी से संबंध हो गए। बस फिर क्या, यही से हैवान विमल चंद की हैवानियत का खेल शुरू होता है।इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि इस अपराध में विमल चंद के घर की नौकरानी बराबर की गुनहगार है। दरिंदे विमलचंद के घर में परवरिश करने या फिर संगीत सिखाने का झांसा देकर बच्चियों को लाया जाता था। नौकरानी ही बच्चियों को विमल चंद के घर लेकर आती थी।
4 of 8
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने बताया कि वह नौकरानी और बच्चियों पर महीने में करीब 30 से 40 हजार रुपये खर्च करता था। आरोपी के घर को पुलिस ने बारीकी से खंगाला। एक कमरे में काफी संख्या में घुंघरू और पाजेब मिली हैं। जिस पर पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी और नौकरानी द्वारा बच्चियों को संगीत सिखाने के बहाने यहां लाया जाता था।
5 of 8
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के साथ तीन से चार मासूम भी दिखाई दे रही हैं।
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल की ड्रेस पहनाती थी नौकरानी
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया है कि उसने बच्चियों की परवरिश का ठेका लिया हुआ था। स्कूल फीस व स्कूल ड्रेस वह मुहैया कराता था। बच्चियों को घर में बुलाकर स्कूल की ड्रेस नौकरानी आरोपी विमल चंद के सामने ही बदलती थी। विमलचंद पर जो धाराएं (376 और पॉक्सो एक्ट) लगी हैं, उनमें उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। बशर्ते पुलिस साक्ष्यों के आधार पर मजबूत चार्जशीट लगाए।