फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चियों से दरिंदगी करने वाले हैवान के बड़े राज खोलेगी नौकरानी, ऐसे शुरू हुआ था हैवानियत का खेल

Sat, 04 May 2019 06:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 May 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Meerut sexual assault case, Illegal relationship with maid of accused Vimal Chand
आरोपी विमल चंद को क्राइम ब्रांच ने दबोचा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में जागृति विहार के हैवान विमल चंद की काली करतूत लोगों के सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया लेकिन इस काली करतूत के पीछे अकेला विमल चंद ही नहीं बल्कि एक महिला भी शामिल है। खास बात यह है कि यह महिला ही विमल चंद के बड़े राज खोलेगी। आइए आगे जानते हैं कि आखिर कौन है ये महिला:-

Meerut sexual assault case, Illegal relationship with maid of accused Vimal Chand
घटना का खुलासा करते एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार रिटायर्ड अफसर विमल चंद की पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद विमल घर में अकेला रहता था। बताया गया कि कुछ दिनों बाद उसने घर के काम के लिए एक नौकरानी लगा ली।

Meerut sexual assault case, Illegal relationship with maid of accused Vimal Chand
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला

वहीं घर में अकेला रहने के चलते उसके नौकरानी से संबंध हो गए। बस फिर क्या, यही से हैवान विमल चंद की हैवानियत का खेल शुरू होता है।इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि इस अपराध में विमल चंद के घर की नौकरानी बराबर की गुनहगार है। दरिंदे विमलचंद के घर में परवरिश करने या फिर संगीत सिखाने का झांसा देकर बच्चियों को लाया जाता था। नौकरानी ही बच्चियों को विमल चंद के घर लेकर आती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut sexual assault case, Illegal relationship with maid of accused Vimal Chand
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला

आरोपी ने बताया कि वह नौकरानी और बच्चियों पर महीने में करीब 30 से 40 हजार रुपये खर्च करता था। आरोपी के घर को पुलिस ने बारीकी से खंगाला। एक कमरे में काफी संख्या में घुंघरू और पाजेब मिली हैं। जिस पर पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी और नौकरानी द्वारा बच्चियों को संगीत सिखाने के बहाने यहां लाया जाता था।

विज्ञापन
Meerut sexual assault case, Illegal relationship with maid of accused Vimal Chand
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के साथ तीन से चार मासूम भी दिखाई दे रही हैं। - फोटो : अमर उजाला

स्कूल की ड्रेस पहनाती थी नौकरानी 
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया है कि उसने बच्चियों की परवरिश का ठेका लिया हुआ था। स्कूल फीस व स्कूल ड्रेस वह मुहैया कराता था। बच्चियों को घर में बुलाकर स्कूल की ड्रेस नौकरानी आरोपी विमल चंद के सामने ही बदलती थी। विमलचंद पर जो धाराएं (376 और पॉक्सो एक्ट) लगी हैं, उनमें उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। बशर्ते पुलिस साक्ष्यों के आधार पर मजबूत चार्जशीट लगाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed