हैवान विमल चंद ने निठारी जैसा कांड किया है। बच्चियों से बचपन छीनकर विमल चंद ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और बच्चियों की काउंसलिंग में सारा राजफाश होगा। अंदेशा है कि 17 बच्चियों से आरोपी ने दरिंदगी की है। पुलिस का दावा कि अभी छह बच्चियों के नाम का पता चला है। अन्य की जानकारी जुटाई जा रही है।
निठारी जैसा कांड: हैवान ने 17 बच्चियों से की थी दरिंदगी, अब खुलेंगे रिटायर्ड अफसर के बड़े राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह, क्राइम ब्रांच व मेडिकल थाना पुलिस ने आरोपी विमल चंद से गुरुवार रात पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने कई ऐसी बच्चियों के नाम बताए, जिनका पुलिस को पता नहीं था। उसने बताया कि बच्चियों को नौकरानी लेकर आती थी। इस कारण बच्चियों की ज्यादा जानकारी उसे नहीं है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर पीड़ित तीनों बच्चियां से जानकारी ली। इसके आधार पर करीब 17 बच्चियां से दरिंदगी की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी इसकी पुख्ता पुष्टि नहीं है।
पुलिस का दावा है कि उनकी जांच में अभी तक छह बच्चियां से दरिंदगी होने की बात सामने आई है। इनमें तीन नाबालिग और तीन बालिग हैं। यह छह वो बच्चियां हैं, जो कि भंडाफोड़ करने वाली सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के फोटो में दिखी हैं। आरोपी तीन साल से यह घिनौना काम कर रहा था, यह बात पूछताछ में उसने बताई है। जबकि तीनों बच्चियों ने छह महीने से आरोपी के यहां पर आना जाना बताया है। सवाल उठता है कि तीन साल से आरोपी ने जिन बच्चियाें से दरिंदगी की है, उनके परिजन सामने क्यों नहीं आए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
महिला पुलिस की सुपुर्दगी में बच्चियां
हैवानियत की शिकार तीनों बच्चियों को महिला पुलिस ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। बच्चियों और उनके परिजनों की पुलिस और चाइल्ड लाइन काउंसलिंग कर रही है। तीनों बच्चियों को पुलिस ने सुरक्षित जगह पर रखा है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बच्चियों के परिजन को आरोपी पैसे देता था। इसके चलते परिजन बच्चियों को गलत फीड कर सकते हैं। इसको देखते हुए पुलिस ने तीनों बच्चियों को उनके परिजनों से अलग रखा है।
डीवीआर से गायब राज भी खुलेंगे
इस घटना से जुड़ीं कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस ने जुटाई हैं। पुलिस का कहना कि आरोपी से बरामद सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। जिसकी रिपोर्ट में कई राज खुलने की उम्मीद है। पुलिस को अंदेशा है कि फुटेज से काफी फोटो और वीडियो आरोपी ने जानबूझकर डिलीट किए हैं।