मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब की सराय बहलीम स्थित कोठी से पुलिस कप प्लेट से एसी तक सारा सामान वाहनों में भरकर ले गई। पुलिस कोठी में दोपहर1112 एक बजे से रात नौ बजे तक घंटे रही। यहां से करीब 50 लाख का सामान जब्त किया गया। कोठी के अंदर जेवरात के खाली डिब्बे मिले। पुलिस पहले से ही कुर्की की तैयारी में जुटी थी इसलिए पूर्व मंत्री ने पहले ही यहां से काफी सामान निकलवा लिया था।
UP: पूर्व मंत्री याकूब पर बड़ा शिकंजा, कोठी में आठ घंटे चली कार्रवाई, कप-प्लेट से एसी तक ले गई पुलिस, देखें तस्वीरें
सराय बहलीम में जुटी भीड़,300 से ज्यादा पुलिसकर्मी
हाजी याकूब की संपत्ति कुर्क करने के के लिए पुलिस पहुंची तो यहां सैंकड़ों लोग जमा हो गए। सीओ किठौर अमित राय, एएसपी सदर कैंट चंद्रकांत मीणा, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया, सीओ ट्रैफिक रूपाली राय के साथ करीब 300 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। विशेष पुलिस दस्ता और खुफिया भी यहां नजर लगाए हुए था।
याकूब की कुर्सी भी गई
कोठी के अंदर जिस कुर्सी पर बैठकर याकूब लोगों की बात सुनते थे उसे भी पुलिस ले गई। यहां लगे सोफे और मेज, एसी के स्टेबलाइजर, कपड़े भी पुलिस ले गई।
पुलिस टीम कार्रवाई के लिए एक बजे पहुुंच गई, लेकिन विवेचक लेट हो गए। विवेचक के आने के आने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ी। अधिकारियों ने देरी पर विवेचक से नाराजगी जताई। पुलिस मोहल्ले के अब्दुल मजीद और नौकर धर्म को लेकर कोठी के अंदर घुसी। इनकी मौजूदगी में सामान और कोठी कुर्क की गई।
फैक्टरी में है 5 करोड़ का मीट, दो दिन बाद सुनवाई
एएसपी सदर कैंट चंद्रकांत मीणा ने बताया कि याकूब की फैक्टरी में करीब पांच करोड़ का अवैध मीट पकड़ा गया था। यह मीट अभी फैक्टरी में ही रख है। दो दिन बाद इस मामले में कोर्ट में सुनवाई है। उसी के बाद मीट निस्तारण होगा।
एक्वेरियम में नहीं थीं मछलियां
याकूब ने कोठी से अधिकांश सामान पहले ही निकलवा लिया था। अलमारियों में बस कुछ कपड़े व अन्य छोटा-मोटा सामान पड़ा मिला। कोठी में मांस और खाने-पीने का सामान मिलने से ऐसा अनुमान है कि यहां कुछ लोग रह रहे थे।
कोर्ट आदेश पर कार्रवाई
एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के कोर्ट में पेश नहीं होने पर कुर्की की गई है। कई बार नोटिस देने के बाद भी यह लोग कोर्ट में पेश नहीं हुए।