फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताबड़तोड़ मुठभेड़: दस बदमाशों को मारकर एनकाउंटर में नंबर वन बनी मेरठ पुलिस

Sat, 13 Jul 2019 05:46 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Jul 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
Meerut Police became number one in encounter by killing ten criminals
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार मुहिम चला रही है। ताबड़तोड़ एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। अब तक दस बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर चुकी मेरठ पुलिस जोन में नंबर एक पर है। यूपी में सबसे ज्यादा मुठभेड़ मेरठ जोन के नौ जिलों में हुई हैं। इसमें 45 बदमाश मारे गए और 850 बदमाशों के पैरों में गोली लगी है।


 
Meerut Police became number one in encounter by killing ten criminals
मुठभेड़स्थल से बरामद बाइक - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में 2017 में योगी सरकार बनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों पर शिकंजा कसने की हिदायत दी। इसके बाद मेरठ जोन में पुलिस ने सबसे ज्यादा बदमाशों से सीधा मुकाबला किया। ताबड़तोड़ मुठभेड़ में कई बदमाश पुलिस की गोली से मारे गए। योगी सरकार बनने के बाद मेरठ में पहली मुठभेड़ 26 सितंबर 2017 को सदर बाजार कैंट इलाके में हुई। 


 
Meerut Police became number one in encounter by killing ten criminals
पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

इसमें सहारनपुर का बदमाश 50 हजारी मंसूर उर्फ मच्छू पहलवान निवासी बेहट मारा गया। गुरुवार रात पुलिस टीम ने दिनदहाडे़ 9.90 लाख की लूट करने वाले शकील और भूरा को मुठभेड़ में मार गिराया। इसके बाद मेरठ पुलिस मुठभेड़ के मामले में जोन में नंबर वन हो गई। मुठभेड़ में मेरठ में 175 बदमाशों के पैर में गोली मारना बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Police became number one in encounter by killing ten criminals
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जोन में 10 दिन में 40 मुठभेड़ 
मेरठ जोन के जिले मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर में 10 दिन में 40 मुठभेड़ हुई हैं। इस दौरान 36 बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी, दो बदमाश मारे गए। 62 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को मेरठ जोन कार्यालय से इसकी रिपोर्ट लखनऊ भेजी गई। 

विज्ञापन
Meerut Police became number one in encounter by killing ten criminals
मृतक बदमाश शकील - फोटो : अमर उजाला

पुलिस बदमाशों से सीधा मुकाबला कर रही है। बदमाशों के गोली चलाने पर पुलिस जवाबी कार्रवाई करती है। इसमें मेरठ जोन के जिलोें में 45 बदमाश गोली लगने से मरे हैं। - प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन 

मेरठ में मुठभेड़ में मारे गए बदमाश 
26 सितंबर 2017 : रुड़की रोड पर गांधी बाग के पास सदर बाजार पुलिस ने 50 हजार के इनामी मंसूर उर्फ मच्छू पहलवान निवासी बेहट, सहारनपुर को मारा। 
28 सितंबर 2017 : एसटीएफ और सरूरपुर पुलिस ने मुकीम काला के भाई वसीम काला को मारा। वसीम पर 50 हजार का इनाम था।
30 दिसंबर 2017 : शताब्दीनगर परतापुर में 50 हजार का इनामी हसीन मोटा मारा गया।
29 मई 2018 : दुल्हन की हत्या करने पर 50-50 हजार के इनामी हिमांशु उर्फ नरसी और धीरज की मुठभेड़ में मौत।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed