फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ के हापुड़ अड्डा चौराहे पर पुलिस की गुंडागर्दी...., मां की दवाई लेने जा रहे सिख युवक से मारपीट, पगड़ी के साथ बेअदबी

Thu, 09 Jul 2020 02:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Jul 2020 02:21 AM IST
सार

  • हापुड़ अड्डा चौराहे पर पुलिसकर्मियों ने खोया आपा, सिख समाज के लोगों ने किया हंगामा
  • दरोगा प्रमोद कुमार पर पिस्टल की बट मारने का आरोप, डीएम ने जांच बैठाई

विज्ञापन
Meerut  police beaten a sikh man in while he was going to bring medicine for his mother
हंगामा करते लोग व पीड़ित युवक - फोटो : amar ujala
मेरठ के हापुड़ अड्डे चौराहे पर पुलिसकर्मियों ने बुधवार रात आपा खो दिया। मां की दवाई लेने जा रहे एक सिख युवक को पुलिस ने पहले पीटा और फिर पगड़ी के साथ बेअदबी कर दी। इसकी सूचना पर पहुंचे सिख समाज के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। वहीं, डीएम ने पूरे प्रकरण की जांच एसडीएम सदर को सौंपी है।


 
Meerut  police beaten a sikh man in while he was going to bring medicine for his mother
हंगामा करते लोग व पीड़ित युवक - फोटो : amar ujala
ब्रह्मपुरी निवासी गगनदीप सिंह बुधवार रात अपनी मां की दवाई लेकर कार से दिल्ली से लौट रहे थे। उनके साथ परिवार की एक महिला भी थी। हापुड़ अड्डा पर उस समय पुलिस चेकिंग कर रही थी। गगन ने रास्ता बंद होने पर चेकिंग कर रहे दरोगा प्रमोद कुमार से ब्रह्मपुरी की तरफ जाने का रास्ता पूछ लिया। आरोप कि दरोगा प्रमोद कुमार ने गगनदीप को पहले रात में कार से चलने की बात कहकर गालीगलौज की।

 
Meerut  police beaten a sikh man in while he was going to bring medicine for his mother
हंगामा करते लोग - फोटो : amar ujala
आरोप है कि विरोध करने पर दरोगा ने गगनदीप के साथ मारपीट कर दी। गगनदीप का आरोप है कि दरोगा ने कहा मेरठ में कर्फ्यू है। गगनदीप ने जब अपनी मां की दवा लाने की बात दरोगा को बताई तो दरोगा ने दवाई का पर्चा व्हाट्स एप से मंगाने को कहा। आरोप है कि इस बात को लेकर दरोगा आगबबूला हो गया और गगन दीप को कार से नीचे खींच लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut  police beaten a sikh man in while he was going to bring medicine for his mother
हंगामा करते लोग - फोटो : amar ujala
आरोप है कि दरोगा मुंह पर पिस्टल की बट मारी और मारपीट के बाद पगड़ी भी उतार दी। आरोप है कि बीचबचाव करने पर महिला से भी अभद्रता की। सूचना पाकर गगनदीप के परिजन और सिख समाज के लोग हापुड़ अड्डे पहुंचे और हंगामा कर दिया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल व इंस्पेक्टर कोतवाली देवेश शर्मा ने मामला संभालते हुए गगनदीप को समझाकर घर भेजा।

 
विज्ञापन
Meerut  police beaten a sikh man in while he was going to bring medicine for his mother
हंगामा करते लोग - फोटो : amar ujala

जांच के बाद होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के अनुसार इस प्रकरण की जांच एसडीएम अंकित खंडेलवाल को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि दरोगा प्रमोद कुमार की जांच कराई जाएगी। इस मामले में सीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस की अगर गलती है तो कार्रवाई की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed