मेरठ के हापुड़ अड्डे चौराहे पर पुलिसकर्मियों ने बुधवार रात आपा खो दिया। मां की दवाई लेने जा रहे एक सिख युवक को पुलिस ने पहले पीटा और फिर पगड़ी के साथ बेअदबी कर दी। इसकी सूचना पर पहुंचे सिख समाज के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। वहीं, डीएम ने पूरे प्रकरण की जांच एसडीएम सदर को सौंपी है।
2 of 5
हंगामा करते लोग व पीड़ित युवक
- फोटो : amar ujala
ब्रह्मपुरी निवासी गगनदीप सिंह बुधवार रात अपनी मां की दवाई लेकर कार से दिल्ली से लौट रहे थे। उनके साथ परिवार की एक महिला भी थी। हापुड़ अड्डा पर उस समय पुलिस चेकिंग कर रही थी। गगन ने रास्ता बंद होने पर चेकिंग कर रहे दरोगा प्रमोद कुमार से ब्रह्मपुरी की तरफ जाने का रास्ता पूछ लिया। आरोप कि दरोगा प्रमोद कुमार ने गगनदीप को पहले रात में कार से चलने की बात कहकर गालीगलौज की।
3 of 5
हंगामा करते लोग
- फोटो : amar ujala
आरोप है कि विरोध करने पर दरोगा ने गगनदीप के साथ मारपीट कर दी। गगनदीप का आरोप है कि दरोगा ने कहा मेरठ में कर्फ्यू है। गगनदीप ने जब अपनी मां की दवा लाने की बात दरोगा को बताई तो दरोगा ने दवाई का पर्चा व्हाट्स एप से मंगाने को कहा। आरोप है कि इस बात को लेकर दरोगा आगबबूला हो गया और गगन दीप को कार से नीचे खींच लिया।
4 of 5
हंगामा करते लोग
- फोटो : amar ujala
आरोप है कि दरोगा मुंह पर पिस्टल की बट मारी और मारपीट के बाद पगड़ी भी उतार दी। आरोप है कि बीचबचाव करने पर महिला से भी अभद्रता की। सूचना पाकर गगनदीप के परिजन और सिख समाज के लोग हापुड़ अड्डे पहुंचे और हंगामा कर दिया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल व इंस्पेक्टर कोतवाली देवेश शर्मा ने मामला संभालते हुए गगनदीप को समझाकर घर भेजा।
5 of 5
हंगामा करते लोग
- फोटो : amar ujala
जांच के बाद होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के अनुसार इस प्रकरण की जांच एसडीएम अंकित खंडेलवाल को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि दरोगा प्रमोद कुमार की जांच कराई जाएगी। इस मामले में सीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस की अगर गलती है तो कार्रवाई की जाएगी।