मेरठ शहरवासियों ने नए साल का जश्न परिवार सहित मेरठ से बाहर मनाने की योजना बनाई है। विंटर ब्रेक के कारण स्कूल बंद हैं। अधिकांश स्कूलों ने 10 से 15 दिन का विंटर ब्रेक किया है। इसी बीच नया साल 2019 आ जाएगा। लोगों ने पुराने साल को अलविदा कहने और नए साल का स्वागत करने के लिए शहर से बाहर लोकेशन चुने हैं, जहां पूरे परिवार और दोस्तों के साथ गुजरते साल को अलविदा कह सकें और नए साल का पहला सूरज समुद्र के किनारे देखें।
विंटर ब्रेक में शहर से बाहर मनाएंगे नया साल, देखें किन डेस्टिनेशन की हो रही एडवांस बुकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूर पर जाने के लिए लोगों ने 20 दिन पहले ही टूर बुकिंग करा ली है। इसमें गोवा, मुंबई, केरल और खंडाला घूमने वालों की संख्या ज्यादा है। हालांकि पहाड़ों पर बर्फबारी का अपना अलग मजा है। कुछ लोगों की योजना परिवार सहित बर्फबारी का आनंद लेने की है। समुद्र के किनारे बोन फायर, लाइव डीजे, डांस फ्लोर पर नाचते हुए नए साल का स्वागत करने की योजना है। शहर के होटलों में भी 31 दिसंबर की रात के लिए खास पार्टी आयोजित हैं। जहां डीजे, डांस और फूड सभी रहेगा। इसके बाद भी कई लोगों ने शहर से बाहर, घर से दूर एकांत में नया साल मनाने की योजना बनाई है।
इन स्थानाें की है विशेष बुकिंग
नए साल पर लोगों ने देश में ही घूमने की योजना अधिक बनाई है। देश में नया साल मनाने के लिए वैष्णो देवी, जिमकार्बेट, कान्हा, मंसूरी, शिमला, ऋषिकेश, गोवा, मुंबई, खंड़ाला, जयपुर, मानेसर, मंसूरी, आगरा, पांडिचेरी, केरल, अंडमान, खजुराहो आदि स्थानों पर घूमने की योजना है।
01 जनवरी के लिए एडवांस बुकिंग टूर, गोवा, केरल, मुंबई की प्लानिंग
केरल - 3 रात 4 दिन- 50 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
गोवा- 3 रात 4 दिन- 55 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
कान्हा पार्क- 2 रात 3 दिन- 25 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
आगरा- 2 रात 3 दिन- 12 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
जयपुर- 2 रात 3 दिन- 15 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
शिमला- 2 रात 3 दिन- 15 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
जिमकार्बेट- 2 रात 3 दिन- 18 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
दुबई- 4 रात 5 दिन- 55 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
सिंगापुर- 4 रात 5 दिन- 60 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
हांगकांग- 4 रात 5 दिन- 70 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
थाइलैंड- 4 रात 5 दिन- 60 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
महीने भर पहले कराई एडवांस बुकिंग
इस बार नया वर्ष वर्किंग डेज़ पर आ रहा है इसलिए लोग परेशान है। मंगलवार को 1 जनवरी है। लोगों ने रविवार 30 दिसंबर तक की प्लानिंग की है। शिक्षकों ने 1 जनवरी का प्लान बनाया है, लेकिन दूसरे नौकरीपेशा लोगों को 01 जनवरी को ऑफिस जाना पडे़गा इसलिए पहले ही घूमकर वापस आना पड़ेगा। विंटर ब्रेक में आराम से बुकिंग नहीं मिलती इसी कारण लोगों ने एक महीने पहले ही टूर बुकिंग करा ली है। देश में नया साल मनाने के लिए गोवा, केरल की सबसे ज्यादा मंाग है। जयपुर, मानेसर, आगरा, ऋषिकेश, शिमला, मुंबई, खंडाला, वैष्णो देवी, राजस्थान की लोगों की पसंद हैं।
वीकेंड हॉलिडे के लिए बुकिंग
वर्किंग डेज़ में नया साल आ रहा है। 31 दिसंबर को सोमवार और 1 जनवरी को मंगलवार है। इसलिए दिसंबर में वीकेंड हॉलिडे के लिए अच्छी बुकिंग है। एडवांस बुकिंग कराने पर आकर्षक छूट भी मिली है। - आकाश खन्ना, टूर एंड ट्रेवल एजेंसी संचालक
छुट्टियां कम हैं
नए साल का जश्न मनाने के लिए छुट्टियां कम हैं इसलिए लोग आसपास की लोकेशन पर जाना पसंद कर रहे हैं। विंटर ब्रेक के हिसाब से जिन लोगों ने परिवार सहित बाहर घूमने की योजना बनाई है उनके पास 10 से 15 दिन की छुट्टियां हैं, उनकी प्लानिंग महाराष्ट्र, राजस्थान की है। -गौरव कुमार, टूर एंड ट्रेवल एजेंसी संचालक