उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बुधवार देर रात सभी थाना प्रभारी, सीओ और एसपी की मीटिंग ली। इस दौरान थानेदारों को सख्त निर्देश दिए कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी से एक रुपया भी रिश्वत में लिया तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। सभी थानेदारों को एसएसपी ने एक-एक हजार रुपये भी दिए। कहा कि अब चाय-पानी वह अपनी जेब से पिलाएंगे।
एसएसपी ने बैठक में कहा कि पीली पर्ची पर फरियादियों की शिकायत का एक सप्ताह में निस्तारण कर लें, अन्यथा पुलिस के खिलाफ कार्रवाई निश्चित होगी। सभी पुलिसकर्मी जिम्मेदारी निभाते हुए ड्यूटी करें। एसएसपी ने कहा है कि अगर थाने या उनके ऑफिस में कोई मिलने आता है तो अपनी जेब से उनको चाय पानी पिलाएंगे। गश्त के दौरान किसी थाना पुलिस की गाड़ी में ज्यादा ईधन लग रहा है तो मुझको लिख कर दें। उनके पेट्रोल-डीजल की व्यवस्था कराई जाएगी। कहीं से भी गलत तरीके से पैसा लेकर पुलिस वाहन में पेट्रोल-डीजल न डलवाएं।
2 of 5
एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
घटनाओं को रोजाना कंप्यूटर में अपडेट करें। समय से ऑफिस में बैठें और फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण करें। मेरी ओर से जो पीली पर्ची लगाकर भेजी जाएगी, उस पर सौ फीसदी निस्तारण होगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुशासनहीनता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में मुकदमे दर्ज होंगे। एसएसपी की मीटिंग के बाद पुलिसकर्मियों में खलबली मची है।
3 of 5
मेरठ: एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
एसएसपी ऑफिस पर फरियादियों की लग रही भीड़
वहीं लंबे समय बाद एसएसपी ऑफिस पर फरियादियों की भीड़ लगने लगी है। कोरोना काल में अधिकारी यहां ऑफिस में नहीं बैठते थे। बुधवार को 200 फरियादी पहुंचे, इन्हें पीली पर्ची दी गई।
एसएसपी के निर्देश है कि 100 फीसदी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी सुबह साढ़े आठ बजे अपने ऑफिस पहुंचे और लोगों की शिकायत सुनी।
4 of 5
मेरठ: एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
उन्होंने एक सप्ताह में निस्तारण न करने वाले थानेदार पर कार्रवाई करने की बात कही। बताया गया कि सोमवार को 171 और मंगलवार को 137 लोगों की शिकायत सुनी गई थी।
5 of 5
मेरठ: एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
एसएसपी ने बताया कि दो घंटे रोजाना शिकायत सुनी जाएगी। उनके बाद एसपी क्राइम, सीओ और थानेदार भी शिकायतों का निस्तारण करेंगे।