हाल ही में पुलिसकर्मी द्वारा दो महीने के बच्चे को बेरहमी से पकड़े वायरल हुई तस्वीर ने मेरठ पुलिस की किरकिरी करा दी। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर इतनी तेजी से वायरल हुई कि लोगों ने मेरठ पुलिस को खूब भला बुरा कहा। दरअसल शहर के बेगमपुल क्षेत्र में नशेड़ियों के बीच हुए झगड़े के दौरान बीच बचाव करने पहुंची ट्रैफिक पुलिस पर हमला कर दिया गया।
{"_id":"60d3645f8ebc3eba703a3e23","slug":"truth-behind-viral-picture-of-meerut-police-holding-child-brutally-kids-mother-told-the-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किरकिरी : आखिर सामने आया मेरठ पुलिस की बच्चे को पकड़े वायरल तस्वीर का असली सच, मासूम की मां ने बयां की सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरकिरी : आखिर सामने आया मेरठ पुलिस की बच्चे को पकड़े वायरल तस्वीर का असली सच, मासूम की मां ने बयां की सच्चाई
Wed, 23 Jun 2021 10:12 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
बच्चे को पकड़े वायरल हुई पुलिस की तस्वीर व मामले की जानकारी देती बच्चे की मां
- फोटो : amar ujala
मेरठ में पुलिस ने बच्चे को घसीटा।
- फोटो : amar ujala
मेरठ में मंगलवार को बेगम पुल पर शराब के नशे में कुछ लोगों ने ट्रैफिक पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मियों को चोट लगी। वहीं आरोपियों ने पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस कर्मियों ने भी हद पार कर दी।
मेरठ में आरोपी को ले जाती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
बेगम पुल स्थित पुलिस चौकी के सामने डिवाइडर पर गरीब लोगों के परिवार रहते हैं। बताया गया है कि मंगलवार को इन लोगों के बीच आपस में पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई। बेगम पुल चौराहे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी नेपुलिस कर्मियों ने दो महीने के मासूम को खींच लिया और उसे जमीन पर घसीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे को पकड़े वायरल हुई पुलिस की तस्वीर
- फोटो : amar ujala
चर्चा यह भी रही कि बच्चे के हाथ में चोट भी आई। हालांकि एसपी विनीत भटनागर ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि पुलिस ने बच्ची सुरक्षा को देखते हुए वहां से उठाया था।
वहीं इस मामले की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने बच्चे की मां को पुलिस चैकी बुलवाया और इस संबंध में उसका वीडियो बयान रिकाॅर्ड किया।
वहीं इस मामले की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने बच्चे की मां को पुलिस चैकी बुलवाया और इस संबंध में उसका वीडियो बयान रिकाॅर्ड किया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती बच्चे की मां
- फोटो : amar ujala
वहीं इस मामले में बच्चे की मां का कहना है कि बाप और बेटे में शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। राजपाल और पुत्र जय कुमार शराब पीकर लड़ाई कर रहे थे। दोनों के झगड़े के बीच बच्ची आ गई थी। पुलिस अंकल ने बच्ची को बचाकर मुझे दे दिया था, जो अखबार में प्रकाशित हुआ है वह वह सच नहीं है। बच्ची को कहीं भी चोट नहीं आई है। बच्ची की मां ने कहा कि पुलिस ने हमारी मदद की है, हमारी बच्ची सुरक्षित है।