फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाई प्रोफाइल केस:  महिला प्रोफेसर और उसके बिल्डर प्रेमी की कुंडली से खुला डीन पर हमले का राज, बरसाईं थी ताबड़तोड़ गोलियां

Wed, 23 Mar 2022 01:28 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Mar 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Secrets of attack on Dean is revealed from horoscope of female professor Aarti Bhatele and lover builder
तीन आरोपी गिरफ्तार और प्रोफेसर आरती भटेले का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मेरठ में वेटरनरी डीन डॉ. राजबीर सिंह पर जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने सबसे पहले कृषि विश्वविद्यालय का रिकॉर्ड खंगाला। पुलिस ने 91 सीआरपीसी को नोटिस दिया, जिसके जवाब में प्रोफेसर आरती भटेले से जुड़े विवादों की जानकारी विवि प्रशासन ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरती भटेले और अनिल बालियान की कुंडली देखी तो हमले की प्लानिंग का पता चल गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मुनेंद्र बाना दिखाई दिया। जिसके बाद शूटरों की जानकारी पुलिस को हुई है। 



11 मार्च शाम 5:30 बजे डीन पर हमला हुआ था। घटनास्थल पर एसएसपी व एसपी सिटी समेत पुलिस मौके पर पहुंचा था। हमले के तार विश्वविद्यालय से जुड़े है, इसका शक पुलिस को प्राथमिक जांच में हो गया था। मामला डीन का है, इसको देखते पुलिस ने विवि प्रशासन को 91 सीआरपीसी का नोटिस दिया था। जिससे विवि प्रशासन में खलबली मच गई। डीन की विवाद महिला प्रोफेसर आरती भटेले से चल रहा था। जिसको लेकर विवि में खूब पत्राचार हुआ था। विवि प्रशासन ने 100 पन्नों की फाइल पुलिस को दी, जिसमें डीन और प्रोफेसर के बीच तनातनी की जानकारी पुलिस को पता चला। बताया गया कि आरती के संबंध बिल्डर अनिल बालियान से हैं। यह इनपुट भी विवि से पुलिस को मिला था।

Meerut News: Secrets of attack on Dean is revealed from horoscope of female professor Aarti Bhatele and lover builder
प्रोफेसर अरती भटेले। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने खंगाली अनिल और आरती की कुंडली
प्रोफेसर को लेकर विवि में अलग-अलग चर्चा थी। पुलिस ने आरती व अनिल की कुंडली खंगाल ली, जिसके बाद डीन पर हमले की साजिश का शक और गहराया। इसके बावजूद पुलिस ने दोनों से कोई पूछताछ नहीं की।

Meerut News: Secrets of attack on Dean is revealed from horoscope of female professor Aarti Bhatele and lover builder
एसएसपी ने किया खुलासा। - फोटो : amar ujala

इसके बाद पुलिस भाड़े के शूटरों का पता लगाने के लग गई। इसी दौरान सीसीटीवी कैमरे की एक फुटेज मिली। जिसमें मुनेंद्र बाना बाइक सवार दो बदमाशों को काला बैग देते दिखाई दिया। मुनेंद्र की अनिल से दोस्ती थी, इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को थी। यह बात पुलिस तक पहुंची तो हमले की पूरी पटकथा पुलिस की समझ में आ गई। पुलिस ने अनिल व मुनेंद्र को हिरासत में लिया तो पूछताछ में शूटरों के नाम पता चल गए। मुनेंद्र की निशानदेही पर शूटर आशु को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Secrets of attack on Dean is revealed from horoscope of female professor Aarti Bhatele and lover builder
हथियार बरामद। - फोटो : amar ujala

16 मार्च को विवि में गया था अनिल 
डीन पर हमले के पांच दिन बाद 16 मार्च को अनिल बालियान विवि में गया था। वहां क्या चल रहा है, इसके बारे में विवि के शिक्षकों से जानकारी लेने का भी प्रयास किया। इस दिन प्रोफेसर अपने विभाग में थी, लेकिन जानबूझकर अनिल उसके पास नहीं गया। जबकि वह अक्सर आरती भटेले के पास विभाग में जाता था। शायद उसको जानकारी नहीं थी कि पुलिस की जांच विवि में ही चल रही है। विवि के विवाद से जुड़े मामलों का पत्राचार हो रहा है, इसके बारे में आरती भटेले को पता चल गया था। जिसके बाद से वह बेचैन थी और 17 मार्च से वह छुट्टी पर जाने की बात कहकर फरार हो गई थी।

विज्ञापन
Meerut News: Secrets of attack on Dean is revealed from horoscope of female professor Aarti Bhatele and lover builder
हथियार बरामद। - फोटो : amar ujala

भटेले की तलाश में एमपी रवाना हुई पुलिस टीम  
आरती भटेले की तलाश में पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश के लिये रवाना हो गई है। पुलिस का दावा कि भटेले विवि प्रशासन से यह कहकर गई थी कि वह मध्यप्रदेश जा रही है। पुलिस का कहना है कि डीन पर हमले के मामले में वह नामजद आरोपी है। पुलिस ने भटेले और दूसरे शूटर नदीम की तलाश में कई जगह दबिश दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed