फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक कहानी: प्रेमी बिल्डर ने कहा था... तुम्हारी गोली न चले तो मेरी पिस्टल से चला देना, ऐसे खुला महिला प्रोफेसर का राज

Tue, 22 Mar 2022 07:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Mar 2022 07:47 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Professor Aarti was make big plan with builder Anil Balyan for murdered of Doctor Rajveer singh
डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह व जानलेवा हमले के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में प्रोफेसर राजवीर सिंह की हत्या कराने की खौफनाक साजिश महिला प्रोफेसर आरती और उसके बिल्डर दोस्त अनिल ने तैयार की थी। जिस वक्त भाड़े के शूटर डीन पर विश्वविद्यालय के पास गोलियां बरसा रहे थे, तब प्रोफेसर आरती अपने बिल्डर दोस्त अनिल के साथ शॉप्रिक्स मॉल में शॉपिंग कर रही थी। ये भी प्लानिंग का हिस्सा था, ताकि पुलिस को उन पर शक न हो। 



वेटरनरी डीन डॉ. राजवीर सिंह की हत्या करने की प्लानिंग चार मार्च को मुनेंद्र बाना के घर में बनाई गई। सात मार्च को अनिल ने मुनेंद्र बाना की स्कॉर्पियो में शूटर आशु चड्ढा व नदीम को बैठाकर विश्वविद्यालय से डीन के घर डिफेंस एंक्लेव स्थित घर तक की पूरी जानकारी दी।

Meerut News: Professor Aarti was make big plan with builder Anil Balyan for murdered of Doctor Rajveer singh
murder in meerut - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद 11 अप्रैल को शाम करीब 5:30 बजे हमले की साजिश रची। वारदात से पहले बिल्डर अनिल ने प्रोफेसर आरती को व्हाट्सएप कॉल करके अपने पास बुला लिया था। करीब 3:30 बजे अनिल और आरती शॉपिंग करने के बहाने फ्लैट से निकल गए। ये दोनों की योजना का हिस्सा था ताकि उन पर किसी को शक न हो। शॉप्रिक्स मॉल में घूमने के बाद आरती और अनिल सदर बाजार में पहुंचे और फिर करीब 8:30 बजे फ्लैट पर लौटे। दोनों ने तय किया था कि अब वह न तो कॉल करेंगे और न ही मिलेंगे। 

Meerut News: Professor Aarti was make big plan with builder Anil Balyan for murdered of Doctor Rajveer singh
meerut news - फोटो : अमर उजाला

तुम्हारी गोली न चले तो मेरी पिस्टल से चला देना

बिल्डर अनिल ने शूटरों को पांच लाख रुपये की सुपारी दी। इसमें से चार लाख रुपये एडवांस दिए गए। सुपारी देते समय बिल्डर अनिल ने अपनी लाइसेंस पिस्टल शूटर आशु को देते हुए कहा था कि अगर किसी वजह से तुम्हारी पिस्टल नहीं चले तो मेरी पिस्टल से गोली चला देना। अच्छी पिस्टल है और इसकी मार भी लंबी है। अनिल ने नौ मैग्जीन, 63 कारतूस भी आशु को दिए। आशु ने बताया कि उसने डीन पर 12 गोलियां चलाईं और उसके दोस्त नदीम ने आठ गोलियां चलाई थी। पुलिस ने अनिल की पिस्टल भी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Professor Aarti was make big plan with builder Anil Balyan for murdered of Doctor Rajveer singh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

बिल्डर की बेटी को विवि में नौकरी का दिया था लालच 

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी अनिल ने बताया कि आरती से उसके प्रेम संबंध है। इसकी जानकारी लगने पर उसकी पत्नी 2019 में उसे छोड़कर सिसौली गांव चली गई थी। बड़ा बेटा बेंगलुरु में नौकरी करता है और छोटा बेटा देहरादून में पढ़ाई कर रहा है। बेटी कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ रही है। महिला प्रोफेसर आरती कहती थी कि डीन बनने के बाद वह उसकी बेटी की विश्वविद्यालय में ही नौकरी लगवा देगी। इसी लालच में उसने आरती के साथ मिलकर ये साजिश रची।

विज्ञापन
Meerut News: Professor Aarti was make big plan with builder Anil Balyan for murdered of Doctor Rajveer singh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विश्वविद्यालय से 22 मार्च तक अवकाश पर है प्रोफेसर भटेले

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह पर जानलेवा हमले में वेटरनरी कॉलेज की प्रोफेसर आरती भटेले का नाम आने के बाद विश्वविद्यालय में सब हैरत में हैं। विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार आरती भटेले 22 मार्च तक अवकाश पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed