फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में टिकैत का काफिला: स्वागत में खूब हुईं फूलों की बरसात, जश्न में ठुमके लगाते दिखे किसान

Wed, 15 Dec 2021 06:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 Dec 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Rakesh Tikait has been welcomed everywhere on the Delhi-Meerut highway and the farmers dance in joy and see photos
राकेश टिकैत का स्वागत और डांस करते किसान। - फोटो : amar ujala

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से बुधवार को अपने गांव सिसौली के लिए रवाना हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का जगह-जगह पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उनके काफिले पर खूब फूलों की बरसात हुईं। यही नहीं मेरठ में तो किसानों ने जश्न में ठुमके भी लगाए। जैसे ही राकेश टिकैत का काफिला परतापुर पहुंचा तो किसानों ने गाना बजाकर डांस शुरू कर दिया। इसके बाद राकेश टिकैत किसानों के बीच पहुंचे और कहा कि यह हम सभी की जीत है। वहीं सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। 



भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का काफिला बुधवार को गाजीपुर बॉर्डर से मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा होते हुए खतौली पहुंचा। यहां से टिकैत का काफिला सौरम के लिए रवना हो गया। बताया गया कि हड़ौली और सिसौली में मुख्य कार्यक्रम होंगे। वहीं किसान भवन को रोशनी से सजाया गया है। भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है।

Meerut News: Rakesh Tikait has been welcomed everywhere on the Delhi-Meerut highway and the farmers dance in joy and see photos
टिकैत का काफिला। - फोटो : amar ujala

मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने काफिले का फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया। यहां टिकैत का काफिला कुछ देर रुककर सिसौली के लिए रवाना हो गया।

Meerut News: Rakesh Tikait has been welcomed everywhere on the Delhi-Meerut highway and the farmers dance in joy and see photos
फूल बरसा कर टिकैत का स्वागत। - फोटो : amar ujala

टिकैत बोले- सभी की हुई जीत, चुनाव लड़ने का नहीं कोई विचार
गाजीपुर बॉर्डर से धरना समाप्त कर वापस लौट रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता के काफिले का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया जा रहा है। सिवाया टोल प्लाजा पर मीडिया से बातचीत के दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि यह सभी की जीत है, इस जीत में सफाई कर्मचारी, किसान, चिकित्सक, मीडिया और जनता का काफी सहयोग रहा है। सभी को आभार। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Rakesh Tikait has been welcomed everywhere on the Delhi-Meerut highway and the farmers dance in joy and see photos
डांस करते किसान। - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि कृषि कानून वापस हो चुके हैं। एमएसपी पर गारंटी कानून, बॉर्डर पर शहीद हुए किसानों को मुआवजा दिए जाने के लिए सरकार के आगे प्रस्ताव रखा गया है। कृषि कानून वापस होना देश के किसानों की जीत हुई है। सभी किसान अपने घर पहुंचकर जश्न मनाएंगे। वहीं पांच बजे के बाद सिवाया टोल प्लाजा को पूरी तरह टोल कर्मियों के हैंड ओवर कर दिया गया। 

विज्ञापन
Meerut News: Rakesh Tikait has been welcomed everywhere on the Delhi-Meerut highway and the farmers dance in joy and see photos
डांस करता किसान। - फोटो : amar ujala

वहीं चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले कि चुनाव लड़ने का कोई विचार नहीं है। किसान हित में ही लड़ाई लड़ी जाएगी। सरकार को 15 जनवरी तक का समय दिया गया है। अभी धरना पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि स्थगित किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed