फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सवा करोड़ की संपत्ति जब्त, पुलिस ने लगाया बोर्ड

Wed, 24 Feb 2021 04:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Feb 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Police have seized of one crore property and house of gangster badan singh baddo
पुलिस ने लगाया बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मोस्ट वांटेड और ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के खिलाफ बुधवार को एक और बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने जमींदोज कोठी की जमीन और मलबे की जब्तीकरण की कार्रवाई की। अब पुलिस ने संपत्ति पर अपना कब्जा कर बोर्ड भी लगा दिया है।

Meerut News: Police have seized of one crore property and house of gangster badan singh baddo
मेरठ में अपराधी बद्दो की कोठी ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि बद्दो की सवा करोड़ की संपत्ति भी पुलिस प्रशासन ने जब्त कर ली है। डीएम के आदेश पर आज बद्दो की कोठी के मलबे पर जब्तीकरण का नोटिस चस्पा दिया गया। बद्दो पर सभी कार्रवाई पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई है।

Meerut News: Police have seized of one crore property and house of gangster badan singh baddo
बद्दो की कोठी पर बुलडोजर चला। - फोटो : अमर उजाला

शातिर अपराधी बदन सिंह बद्दो 28 मार्च, 2019 को पुलिस कस्टडी से भागा था। बद्दो की आलीशान कोठी की कुर्की की कार्रवाई ब्रह्मपुरी पुलिस द्वारा की गई। उसके बाद एमडीए द्वारा कोठी को अवैध घोषित कर ध्वस्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Police have seized of one crore property and house of gangster badan singh baddo
बद्दो की कोठी पर बुलडोजर चला। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस प्रशासन की बद्दो के खिलाफ आखिरी कार्रवाई पर भी डीएम ने मुहर लगा दी थी। पुलिस द्वारा बद्दो की संपत्ति पर गैंगस्टर 14ए के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। बद्दो की संपत्ति सवा करोड़ रुपये की आंकी गई है। जिसके प्रशासक सीओ ब्रह्मपुरी बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
Meerut News: Police have seized of one crore property and house of gangster badan singh baddo
बद्दो की कोठी पर बुलडोजर चला। - फोटो : अमर उजाला

सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि कोठी के मलबे पर ही पंजाबी पुरा में जब्तीकरण का नोटिस चस्पा किया गया। वहीं 2000 में तत्कालीन डीएम अवनीश अवस्थी ने गैंगस्टर 14ए के तहत भी बद्दो की कोठी पर जब्तीकरण की कार्रवाई की थी। उसमें भी नियम अनुसार तीन महीने का समय मिला था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed