आठ साल से अनिल बालियान और आरती भटेले का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों व्हाट्सएप पर बात करते थे, ताकि कॉल डिटेल न निकले। अनिल के परिजनों को इसकी जानकारी थी, जिसके चलते दंपती में दरार आ गई थी। इसके बावजूद अनिल अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पत्नी गांव चली गई और दोनों बेटे बाहर चले गए। बेटी हॉस्टल में रहने लगी। अनिल फ्लैट में अकेले रहने लगा। आरती भटेले का अपने पति से विवाद चल रहा था। उनकी कोई संतान नहीं है। वह भी अकेले रहती थी।
हाई प्रोफाइल केस: प्रोफेसर आरती भटेले को लेकर सामने आया ये बड़ा सच, प्रेमी बिल्डर से व्हाट्सएप पर होती थी बात, अब खुल गए सभी राज
इसके बाद दोनों का मिलना, बाजारों में घूमना और शॉर्पिंग करना अनिल के परिजनों का पता लगा। जिस पर परिजनों ने आपत्ति जताई। दो-चार बार घर में झगड़े भी हुए। इसके बावजूद भी अनिल ने आरती से मिलना बंद नहीं किया। दोनों बेटे बाहर गए तो पत्नी भी अनिल को छोड़कर अपने गांव सिसौली मुजफ्फरनगर में चली गई। आरती अक्सर अनिल से मिलने उसके फ्लैट पर ही जाती थी। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को थी। विश्वविद्यालय में अनिल का आना-जाना था। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है, इसकी जानकारी विवि के शिक्षकों को भी थी।
बेटी के दाखिले के सिलसिले में हुई महिला प्रोफेसर से दोस्ती
कप्तान के मुताबिक आरोपी अनिल बालियान ने पूछताछ में बताया कि वह पेशे से बिल्डर है। वर्ष 2014 में अनिल अपनी बेटी आकांक्षा का एडमिशन बीएससी एग्रीकल्चर में सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मे कराने गया था। तभी उसकी मुलाकात प्रोफेसर डॉक्टर आरती भटेले से हो गई थी।
इसके बाद डॉ. आरती और बिल्डर अनिल बालियान के बीच दोस्ती हो गई और फिर प्रेम-प्रसंग हो गया। प्रोफेसर आरती वेटरनरी कॉलेज की डीन बनना चाहती थी। इसी के चलते आरती और बिल्डर अनिल ने डीन वेटरनरी के प्रोफेसर राजवीर सिंह की हत्या की योजना बना ली।
महिला प्रोफेसर और प्रेमी बिल्डर ने दी थी डीन की हत्या की सुपारी
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वेटरनरी कॉलेज के डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह पर जानलेवा हमले के मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर बताया कि विश्वविद्यालय की प्रोफेसर आरती भटेले और उसके प्रेमी बिल्डर अनिल बालियान ने कुख्यात उधम सिंह के शूटर आशु चड्ढा को डीन की हत्या करने के लिए पांच लाख की सुपारी दी थी। पुलिस ने बिल्डर, शूटर और हत्या की योजना में शामिल मुनेंद्र प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। महिला प्रोफेसर और दूसरे शूटर नदीम की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।