फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: इन्हें नहीं जुर्माने का डर, बिना हेलमेट के दौड़ा रहे वाहन, तस्वीरों में देखिए जिले का हाल

Mon, 12 Oct 2020 06:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 12 Oct 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: People are not following traffic rules in Meerut
पुलिस वाले भी नहीं कर रहे नियमों का पालन - फोटो : अमर उजाला

मेरठ शहर के वाहन चालक जुर्माना भरने को राजी हैं, लेकिन यातायात नियमों का पालन करने को तैयार नहीं है। हाल यह है कि पुलिसकर्मी भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि ट्रैफिक पुलिस ने सितंबर माह में 65 लाख रुपये शमन शुल्क वसूल किया। यही नहीं ट्रैफिक पुलिस इस साल नौ माह में करीब 2.83 करोड़ रुपये बतौर शमन वसूल चुकी है। आगे जानिए पूरा अपडेट-

Meerut News: People are not following traffic rules in Meerut
लोग नहीं कर रहे नियमों का पालन - फोटो : अमर उजाला

एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एक जनवरी से 30 सितंबर तक दो करोड़ 82 लाख 97 हजार शमन शुल्क वसूला जा चुका है। 31761 वाहनों के ई-चालान काटे गए हैं। लॉकडाउन के दौरान चालान में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं 2019 में 2.47 करोड़ रुपये चालान और शमन शुल्क से वसूले गए थे। 

Meerut News: People are not following traffic rules in Meerut
एक बाइक पर चल रहे तीन-तीन लोग - फोटो : अमर उजाला

दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने 600 वाहनों के चालान काटे। 19 हजार रुपये शमन शुल्क जमा कराया। इसके बाद भी लोग बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे हैं। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी भी चल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: People are not following traffic rules in Meerut
एक बाइक पर चल रहे तीन-तीन लोग - फोटो : अमर उजाला

एसपी ट्रैफिक का कहना है कि हेलमेट को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जब से शासन ने चालन राशि बढ़ाई है। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों में कमी आई है। 

विज्ञापन
Meerut News: People are not following traffic rules in Meerut
एक बाइक पर चल रहे तीन-तीन लोग - फोटो : अमर उजाला

द्वितीय त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह का रविवार को समापन हो गया। यह जानकारी एआरटीओ दिनेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार को यात्रीकर अधिकारी सुधीर कुमार ने ओवरलोडिंग, रिफ्लेक्टर और अवैध पार्किंग मामले में 35 चालान किए। इसके बाद टीम ने टीपीनगर पहुंचकर ट्रकों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान चलाया। इस काम में बस और ट्रक यूनियन ने सहयोग किया। इस मौके पर ट्रक आपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष पिंकी चिन्यौटी, राजकुमार सचदेवा, गगन शर्मा, सन्नी गुप्ता, राकेश विज और हरजीत चावला आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed