फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिम जाते हैं तो रहें सावधान! कहीं आप भी तो नहीं ले रहे नकली प्रोटीन व फूड सप्लीमेंट, ये है हकीकत

Wed, 28 Aug 2019 10:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Aug 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Meerut news, Are You a Gym goer? be careful, your protein and food supplements may be fake
नकली फूड सप्लीमेंट - फोटो : अमर उजाला

यदि आप भी जिम जाते हैं, वर्कआउट करते हैं और प्रोटीन व फूड सप्लीमेंट लेते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि जिन फूड सप्लीमेंट का आप इस्तेमाल कर रहे हैं हो सकता है वह नकली हों।



दरअसल खाद्य एवं औषधि प्रशासन और ब्रह्मपुरी पुलिस की टीम ने मेरठ के एक गोदाम पर छापा मारकर मौके से काफी मात्रा में नकली फूड सप्लीमेंट्स बरामद किया। खाद्य प्रशासन की टीम ने गोदाम को सील कर जांच के लिए भेजा है। आगे जानें आखिर कैसे चल रहा था यह खेल : -

Meerut news, Are You a Gym goer? be careful, your protein and food supplements may be fake
नकली फूड सप्लीमेंट - फोटो : अमर उजाला

खाद्य एवं औषधि प्रशासन और ब्रह्मपुरी पुलिस की टीम ने सोमवार को माधवपुरम सेक्टर-4 में एक गोदाम पर छापा मारा। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह के अनुसार गोदाम की दूसरी मंजिल पर नकली फूड सप्लीमेंट्स और नकली स्वास्थ्य वर्धक पदार्थ बनाने का काम चल रहा था।

इस दौरान गोदाम संचालक छत से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने गोदाम में काम करने वाले एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। 

Meerut news, Are You a Gym goer? be careful, your protein and food supplements may be fake
नकली फूड सप्लीमेंट - फोटो : अमर उजाला

यह भी पढ़ें: क्या आपके शरीर को जरूरत है अतिरिक्त प्रोटीन की, क्या कहते हैं विशेषज्ञ

फूड विभाग ने गोदाम से पैकिंग किए हुए सप्लीमेंट्स से भरे डिब्बों, सप्लीमेंट्स में प्रयोग किए जाने वाले पाउडर, मिक्सर और मशीन को कब्जे में लेकर सील लगा दी। इंस्पेक्टर के अनुसार गोदाम मालिक शाहपीर गेट निवासी शाहवेज है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut news, Are You a Gym goer? be careful, your protein and food supplements may be fake
नकली फूड सप्लीमेंट - फोटो : अमर उजाला

लाखों रुपये का अवैध कारोबार 
पुलिस के अनुसार गोदाम में करीब बीस लाख रुपये से ज्यादा का मिलावटी फूड सप्लीमेंट का कारोबार किया जा रहा था। फूड सेफ्टी ऑफिसर विशाल चौधरी ने बताया कि गोदाम से ब्रांडेड कंपनियों के रेपर और उपकरण बरामद हुए हैं।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि करीब 2.69 लाख रुपये कीमत का फूड सप्लीमेंट जब्त किया गया है। पांच नमूने लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
Meerut news, Are You a Gym goer? be careful, your protein and food supplements may be fake
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सेहत के लिए खतरनाक
शहर में कई फैक्टरियों और गोदामों में बन रहा नकली फूड सप्लीमेंट्स युवाओं की सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। जिम में वर्कआउट करने वाले अधिकतर युवा फूड सप्लीमेंट्स का प्रयोग करते हैं।

इसके लिए अच्छा खासा पैसा खर्च कर ब्रांडेड कंपनी का प्रोडक्ट खरीदते है। जानकारों के अनुसार नकली फूड सप्लीमेंट्स से जान जाने का खतरा भी होता है। युवाओं को इनसे सावधान रहने की जरूरत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed