फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाबालिग लड़कियों का धर्मांतरण कराता था युवक, पूछताछ में खुले ये बड़े राज

Tue, 19 Jan 2021 06:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Jan 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Accused Aftab used to convert minor girls in Uttar Pradesh
आरोपी युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

 मेरठ में गिरफ्तार युवक ने पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी की सच्चाई जानकर अधिकारी भी हैरान रह गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक पहले नाबालिग लड़कियों को अगवा करता था और फिर दुष्कर्म की वारदात के बाद उन्हें बेच देता था। आगे जानिए आरोपी युवक से जुड़े कुछ गहरे राज- 

Meerut News: Accused Aftab used to convert minor girls in Uttar Pradesh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

गिरोह बनाकर धर्मांतरण कराता था युवक  
पुलिस का दावा है कि बलरामपुर निवासी युवक ने गिरोह बना रखा है। वह दूसरे वर्ग की लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर अगवा करता था और फिर धर्मांतरण करा देता था। यह गिरोह बलरामपुर, बस्ती समेत कई जिलों में धंधा कर रहा है। जिससे लड़कियां असुरक्षित हैं। अब इस धंधे में पैर पसारने के लिए आरोपी युवक लड़कियों को मेरठ में भी ला रहा था।

Meerut News: Accused Aftab used to convert minor girls in Uttar Pradesh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

निशाने पर थीं नाबालिग लड़कियां 
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उनके टारगेट पर नाबालिग लड़कियां रहती थीं। नौकरी पाने की चाहत में वह जल्द ही इस गिरोह के जाल में फंस जाती थीं। इस गिरोह में दूसरे समुदाय के कई युवक काम करते हैं। पुलिस के अनुसार, युवक व उसके साथियों ने दूसरे वर्ग की कई लड़कियां अगवा कर उनका धर्मांतरण करा कर उन्हें दूसरे समुदाय के युवकों को बेच दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Accused Aftab used to convert minor girls in Uttar Pradesh
आरोपी युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि लड़कियों को बंधक बनाकर उनसे दुष्कर्म भी किया जाता था। यह धंधा कई जिलों में चल रहा था। मेरठ पुलिस को इसकी जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस युवक के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि दो दर्जन से ज्यादा दूसरे वर्ग की लड़कियां इस गिरोह की शिकार हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Meerut News: Accused Aftab used to convert minor girls in Uttar Pradesh
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला

लड़कियों को अगवा कर धर्मांतरण कराने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कई महत्वपूर्ण बात बताई है, जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed