महिला के सिर पर इश्क का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसके एक के बाद एक तीन पतियों ने तलाक दे डाला। प्रेमिका ने मोहब्बत में सारी हदें पार कर दीं। वहीं मामला चौथे व्यक्ति से शादी करने पर पहुंचा तो बात बिगड़ गई। हालांकि चौथा व्यक्ति उसका प्रेमी ही है। महिला की पहले पति से प्रेमी तक की कहानी बेहद दिलचस्प है।
मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद का है। यहां एक महिला के परिजनों ने उसकी तीन बार शादी कराई, लेकिन प्रेम संबंधों की जानकारी लगते ही उसके तीनों पतियों ने उसे तलाक दे दिया। चौथी बार महिला प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन मामला बिगड़ गया। फिर महिला अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई।
बता दें कि बुधवार को महिला अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची और पुलिस को पूरा मामला बताया। इस दौरान महिला की पूरी कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। वहीं महिला दोपहर तक थाने में बैठी रही और जिद करने लगी कि या तो उसकी प्रेमी से शादी करा दो या उसे जेल भेज दो।
2 of 6
महिला पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
मेडिकल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि आठ साल पहले उसकी शादी बाबू पुत्र फुरकान निवासी सलाई, थाना हापुड़ से हुई थी। उससे उसकी सात वर्ष की एक बेटी है। किसी कारणवश महिला का पति से तलाक हो गया और महिला ने करीब छह वर्ष पहले दूसरी शादी नदीम पुत्र सलीम निवासी मेरठ से कर ली, जिससे एक बेटा ईमान लगभग साढ़े चार साल का है।
3 of 6
थाने में जानकारी देती महिला।
- फोटो : amar ujala
महिला ने बताया कि इसी दौरान पति का रिश्तेदार शहजाद उसके घर पर आता-जाता था, जिससे उसकी दोस्ती हो गई। पति को जब दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई, तो उसने कहा कि दोनों शादी कर लो, मैं तुम्हें छोड़कर चला जाऊंगा। इसके बाद दूसरे पति ने भी महिला को तलाक दे दिया।
4 of 6
पीड़ित महिला।
- फोटो : amar ujala
वहीं दूसरे पति से तलाक के बाद प्रेमी शहजाद से भी उसने प्रेम संबंध खत्म कर वाहिद पुत्र निजाम, निवासी हापुड़ से शादी कर ली, लेकिन शहजाद ने उसका पीछा यहां भी नहीं छोड़ा और कहा कि वह उसे वहां नहीं रहने देगा। महिला के प्रेम संबंधों की जानकारी लगने पर तीसरे पति ने भी उसे तलाक दे डाला।
5 of 6
पुलिस को अपनी शिकायत सुनाती महिला
- फोटो : amar ujala, meerut
महिला का कहना है कि तीसरा तलाक होने के बाद प्रेमी शहजाद से शादी करने की बात कही, तो उसने इनकार कर दिया। आरोप है कि शहजाद ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और अब वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। बुधवार को महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची और उसने आपबीती सुनाई। महिला ने कहा या तो आरोपी प्रेमी से उसकी शादी करा दें या फिर उसे जेल भेज दें।