फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौरभ हत्याकांड: मुस्कान की सहेली बनी ये कातिल पत्नी, प्रेमी से कराया था पति का मर्डर; वो भी तीन माह की गर्भवती

Thu, 17 Apr 2025 04:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Apr 2025 04:50 PM IST
सार

Saurabh Murder Case: सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद पत्नी मुस्कान की सहेली एक और कातिल पत्नी बनी है। दोनों ही पति की हत्यारोपी हैं। मुस्कान की तरह वो भी गर्भवती है। दोनों गर्भवती बैरक में बंद हैं। 

विज्ञापन
Meerut Murder Case Pregnant Wives Planned Husbands Killings with Lovers Dumped Bodies Meerut News
Meerut murder - फोटो : अमर उजाला
Meerut Woman Kills Husband: मेरठ के सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में जेल में बंद मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के बाद अब संगीता भी चर्चाओं में आ गई है। दरअसल मुस्कान की तरह संगीता ने भी अपने प्रेमी से पति अजय की हत्या कराकर जानी के कुसैड़ी गांव में शव फेंकवा दिया था। वह भी मुस्कान की तरह गर्भवती है। उसे गर्भवती बैरक में रखा गया है। दोनों की डाइट जेल मैनुअल के अनुसार दी जा रही है। 


वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि सौरभ की हत्या करने के मामले में उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी साहिल शुक्ला जेल में बंद है। मुस्कान चार से छह सप्ताह की गर्भवती है। उसे गर्भवती बैरक में रखा गया है। उसे गर्भवती महिला वाली डाइट भी जेल मैनुअल के अनुसार दी जा रही है। 
Meerut Murder Case Pregnant Wives Planned Husbands Killings with Lovers Dumped Bodies Meerut News
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने की पति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग 
वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि संगीता और अवनीश शादी करना चाहते थे, इसलिए अजय को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की थी। 24 फरवरी की रात को अवनीश अजय को बाइक पर बैठाकर खेत पर ले गया, दोनों ने साथ में शराब पी। अजय जब ज्यादा नशे में धुत हो गया, तब उसका सिर पर हैंडपंप से वार किया। अजय भागने लगा तो अवनीश ने उसे दबोच लिया और गला घोंटकर मार दिया। 
Meerut Murder Case Pregnant Wives Planned Husbands Killings with Lovers Dumped Bodies Meerut News
आरोपी मुस्कान रस्तोगी - फोटो : संवाद
सिर की टूट गई थी हड्डी
पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही संगीता, अवनीश और उसकी बहन पूनम को पकड़ लिया। अजय देहरादून में जॉब करता था। मेरठ में अपने ताऊ के पोते की शादी में शामिल होने आया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और चेहरे को भारी चीज से कुचलने की बात सामने आई। सिर की हड्डी टूट गई थी। जांच शुरू हुई। परिवार के सदस्यों की मोबाइल कॉल डिटेल में पत्नी संगीता पर शक गहराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Murder Case Pregnant Wives Planned Husbands Killings with Lovers Dumped Bodies Meerut News
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में हुई युवक सौरभ कुमार की हत्या - फोटो : संवाद
अवनीश ने कॉल करके कहा था कि अजय को मार दिया है
उन्होंने पुलिस के सामने अपना हत्या की घटना कबूल ली। संगीता को अवनीश ने कॉल करके कहा था कि अजय को मार दिया है। तब उसने कहा कि मुझे आखिरी बार अजय का चेहरा दिखा दो। मुरादनगर के अवनीश के पकड़े जाने के बाद संगीता के साथ उसका अफेयर भी सामने आया था। 
विज्ञापन
Meerut Murder Case Pregnant Wives Planned Husbands Killings with Lovers Dumped Bodies Meerut News
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद
संगीता, बहन पूनम, प्रेमी अवनीश जेल में बंद
अजय की हत्या के मामले में 28 फरवरी से संगीता, बहन पूनम, प्रेमी अवनीश जेल में बंद हैं। अब संगीता भी तीन महीने की प्रेग्नेंट है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया दोनों गर्भवती हैं। दोनों को जेल मैनुअल के अनुसार डाइट दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: सांप के काटने की झूठी कहानी: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर गला दबाकर की पति की हत्या, फिर सांप से डसवाया


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed