मेरठ के सरधना थाना इलाके के कपसाड़ गांव में अनुसूचित जाति की महिला सुनीता की हत्या और उसकी बेटी रूबी के अपहरण के मुख्य आरोपी पारस सोम को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। रविवार को भारी सुरक्षा-व्यवस्था और गहमागहमी के बीच पुलिस ने पारस को स्पेशल सीजेएम की अदालत में पेश किया। उस पर हत्या, अपहरण और एससी-एसटी एक्ट की संगीन धाराएं लगी हैं।
वहीं, रूबी के एसीजेएम-द्वितीय की अदालत में बयान दर्ज कराए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार रूबी ने अपनी मां की हत्या और खुद के अपहरण के लिए पारस सोम को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं। बयान के बाद उसे काउंसलिंग के लिए मेडिकल कॉलेज स्थित आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया।
2 of 13
आरोपी पारस सोम को पुलिस ने स्पेशल सीजेएम की कोर्ट में पेश किया। इस दौरान लोगों की लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 मिनट तक चली पेशी
शाम करीब साढ़े चार बजे सरधना समेत कई थानों की फोर्स पारस सोम को घेरे में लेकर स्पेशल सीजेएम की अदालत में पहुंची। उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट सावन कुमार के समक्ष पेश किया गया। करीब दस मिनट तक चली पेशी के बाद आरोपी का रिमांड बनाकर उसे हत्या, अपहरण और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में जेल भेज दिया गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मामले की जांच सीओ सरधना आशुतोष कुमार कर रहे हैं। कोर्ट के सामने सभी पुख्ता साक्ष्य पेश किए गए, जिसके आधार पर आरोपी को जेल भेजा गया है।
3 of 13
आरोपी पारस सोम को पुलिस ने स्पेशल सीजेएम की कोर्ट में पेश किया। इस दौरान लोगों की लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पारस बोला-मैंने किसी को नहीं मारा, मुझे बचा लीजिए
दिन रविवार... छुट्टी का दिन, लेकिन मेरठ कचहरी में सन्नाटा नहीं बल्कि बूटों की भारी धमक है। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पूरा परिसर छावनी में तब्दील नजर आया। वजह, अपहरण और हत्या का आरोपी पारस सोम की पेशी। मौके पर सीओ सरधना आशुतोष कुमार और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी खुद कमान संभाले हुए हैं।
4 of 13
आरोपी पारस सोम का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई थानों की फोर्स ने कचहरी को चारों तरफ से घेर लिया। रविवार को इतनी पुलिस देखकर वहां से गुजर रहे इक्का-दुक्का लोग भी हैरान हैं कि आखिर माजरा क्या है। तभी पुलिस की बोलेरो रुकती है। अंदर से निकलता है आरोपी पारस सोम। उसका हुलिया देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि यह वही आरोपी है।
5 of 13
आरोपी पारस सोम को कोर्ट में पेश करती पुलिस
मीडिया के सामने पारस ने खोली जुबान
उसने चेहरे से सिर तक मफलर लपेटा हुआ और ठंड से बचने के लिए शरीर पर एक चादर ओढ़ रखी थी। कचहरी परिसर में सन्नाटा था लेकिन जैसे ही पारस पुलिसकर्मियों के घेरे में आगे बढ़ा उसकी जुबान खुली।