फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ सामूहिक हत्याकांड: नईम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, रात में यहां गया था वो, बेटे का फोन आते ही हुआ गायब

Sat, 11 Jan 2025 01:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Jan 2025 01:56 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में राजमिस्त्री मोईन उर्फ मोईनुद्दीन (52), उनकी पत्नी आसमा (45) और उनकी तीन बेटियां अफ्सा (8), अजीजा (4) और अदीबा (1) की पत्थर काटने वाली मशीन से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
Meerut Mass Murder Shocking reveal about Naeem had gone to Sohail Garden at night
Meerut Mass Murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सामूहिक हत्याकांड में परिवार के लोगों में ही पुलिस कातिलों की तलाश कर रही है। मोईन के सभी भाई-भाभी और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटा ली है। पुलिस कस्टडी में तसलीम ने बताया कि बुधवार रात नईम सुहेल गार्डन में मोईन के घर गया था। वहां से रातभर नहीं लौटा, बल्कि बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे वापस आया।


एसएसपी के मुताबिक, भाई के पूछने पर नईम ने बताया कि वह पैतृक गांव किठौर गया था। 10-15 मिनट तसलीम के पास रुका और चला गया। रात में करीब 8:45 बजे घटनाक्रम की जानकारी नईम के बेटे ने फोन पर पिता को दी। इसके बाद से नईम का फोन बंद है।
Meerut Mass Murder Shocking reveal about Naeem had gone to Sohail Garden at night
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घर में पड़ा था खून ही खून
मोईन और उसका परिवार लापता है, यह बात बृहस्पतिवार रात तसलीम ने अपने बहनोई अशरफ को बताई। फोन पर बात भी नहीं हो रही और मोईन के घर ताला लगा है। पुलिस को सूचना देने की बात कहकर अपने घर से निकले और रास्ते में प्लान बदल दिया। थाने की जगह तसलीम, बहनोई सहित परिवार के लोगों के साथ सुहेल गार्डन पहुंच गए। मोईन का सगा भाई मोमिन भी साथ था। आसपास के लोगों से मोईन के बारे में पूछा और फिर घर में झांकना शुरू कर दिया। तसलीम पहले छत पर चढ़ा और रोशनदान में झांककर देखकर शोर मचाया कि घर में खून पड़ा है। बस फिर क्या था, लोगों ने मकान का ताला तोड़ा।

 
Meerut Mass Murder Shocking reveal about Naeem had gone to Sohail Garden at night
मोईन उर्फ मोईनुद्दीन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
क्यों गहराया नईम पर शक
नईम के बेटे ने फोन कर उसे घटना की जानकारी दी, जिसके बाद से वह फरार है। इतनी बड़ी घटना की जानकारी लगने पर वह अपने घर नहीं आया और न फोन पर किसी से बात की। रात में नईम का मोईन के घर पर जाना और सुबह 6 बजे वापस आने से शक गहराया हुआ है। परिवार और रिश्तेदारों से पूछताछ के चलते नईम को पुलिस ने मुख्य आरोपी मान लिया है। इसके चलते एसएसपी विपिन ताडा ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Mass Murder Shocking reveal about Naeem had gone to Sohail Garden at night
घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला
नईम पर 25 हजार का इनाम
एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि नईम पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। मृतक मोईन के चार भाई सलीम, अमजद, कलीम, मोमिन और दो सौतेले भाई नईम, तसलीम हैं। पुलिस की चार टीमें गठित कर दी गई हैं। दिल्ली और उत्तराखंड समेत अन्य जगहों पर उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी का फोन बंद है।

 
विज्ञापन
Meerut Mass Murder Shocking reveal about Naeem had gone to Sohail Garden at night
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तांत्रिक है, महाराष्ट्र में नामजद
नईम शातिर है। तंत्र-मंत्र का काम करता है। उसकी उम्र करीब 50 साल है और लोग उसको मौलाना के नाम से जानते हैं। महाराष्ट्र के नासिक में ज्यादा रहता है, जहां उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। वांटेड है या जमानत पर है, इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed