मेरठ के सुहेल गार्डन के सामूहिक हत्याकांड के मोस्टवांटेड नईम और सलमान पर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस को दोनों की लॉकेशन गोवा के कोंकण में मिली है।
मुंबई गई पुलिस ने गोवा में डेरा डाल लिया है। इसके अलावा नासिक, मालेगांव, मुंबई, अजमेर, दिल्ली, उत्तराखंड आदि स्थानों पर पुलिस उनकी तलाश में लगी है। एसएसपी की ओर से नईम और सलमान पर पहले 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
2 of 6
आरोपी नईम
- फोटो : अमर उजाला
शातिर अपराधी है तांत्रिक नईम
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि नईम शातिर अपराधी है। उसका यहां हुमायूंनगर थाना लोहियानगर में मकान है। शेख सलमान पुत्र शेख मंसूर उसके साथ रहता है। वह मकान नंबर-30 गली नंबर-तीन नया इस्लामपुरा मालेगांव, जिला नासिक महाराष्ट्र का रहने वाला है।
3 of 6
आरोपी तसलीम
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में पांच हत्याओं से पहले भी मर्डर कर चुका है नईम
नईम मेरठ में पांच हत्या करने से पहले महाराष्ट्र और दिल्ली में भी हत्याएं कर चुका है। वारदात के दिन वह मोईन के घर गया था। वहां हत्याकांड को अंजाम देकर अपने भाई तसलीम के घर पहुंचा था।
खून से सने कपड़े निकालकर सामान लेकर सलमान के साथ पैदल ही मेरठ छोड़कर भाग गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई घटनाओं का खुलासा होगा। उसने यहां अपने बेटे अब्दुल्ला आदि से भी कोई संपर्क नहीं किया है। दोनों की लोकेशन गोवा के कोंकण में मिली है, जहां पुलिस ने डेरा डाल रखा है।
4 of 6
इस तरह बेड पर मिले शव।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में राजमिस्त्री, पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर हुआ फरार
बता दें कि लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में आठ जनवरी की रात को राजमिस्त्री मोईन, उनकी पत्नी आसमा और तीन बेटियां अक्शा (8), अजीजा (4) और अलईफ्शा (1) की हत्या हुई थी। नौ जनवरी गुरुवार रात में पांचों के शव मिले थे। इन हत्याओं को अंजाम देकर आरोपी नईम राजमिस्त्री के घर का ताला लगाकर फरार हो गया।
5 of 6
मृतका आसमा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इन पर हुई कार्रवाई
आसमा के हापुड़ निवासी भाई आमीर अहमद की ओर से मोईन के सौतेले दो भाई नईम, तसलीम, भाभी नजराना नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने तभी से तसलीम और नजराना को हिरासत में ले लिया था, जिनसे अभी पूछताछ चल रही है। कुछ रिश्तेदारों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।