फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बेटी का कत्ल कर नौ माह की गर्भवती ने दी जान, जिस घर में गूंजनी थीं किलकारियां वहां सुनाई दे रहीं सिसकियां

Sun, 19 Jan 2025 11:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Jan 2025 11:42 AM IST
सार

बिजनौर में एक पांच साल की बेटी को फांसी लगाने के बाद नौ माह की गर्भवती ने खुद जान दे दी। पति प्रसव के खर्च के लिए अपनी मां के साथ बैंक से रुपये निकालने गया था। जिस घर में किलकारियां गूंजनी थीं, वहां अब सिसकियां सुनाई दे रहीं हैं।

विज्ञापन
nine-month pregnant woman killed her five-year-old daughter and then committed suicide In Bijnor
bijnor suicide - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां गांव गजरौला शिव में पति से अनबन के बीच नौ माह की गर्भवती निधि राजपूत ने पांच साल की बेटी भव्या को फांसी लगाकर मार डाला। बाद में निधि (27) ने खुद भी दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस हत्या-आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। घरेलू कलह की भी आशंका जताई जा रही है।


शनिवार सुबह गांव निवासी अश्वनी राजपूत मां शशि के साथ बैंक से पैसा निकालने के लिए गया। पत्नी निधि और बेटी भव्या घर पर थी। आरोप है कि घरेलू कलह में निधि ने बेटी को चुनरी का फंदा बनाकर फांसी पर लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर उसने खुद भी बरामदे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी।
nine-month pregnant woman killed her five-year-old daughter and then committed suicide In Bijnor
निधि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बैंक से लौटकर आए अश्वनी ने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया। छत के रास्ते वह घर में दाखिल हुआ तो देखा कि पत्नी और बेटी अलग अलग फंदे पर लटकी हुई हैं। एक चिकित्सक को बुलाया तो उसने बालिका को मृत घोषित कर दिया। जिंदा होने की उम्मीद से वह पड़ोसी युवक के संग पत्नी को बाइक से जिला अस्पताल ले गया। चिकित्सकों ने उसकी नौ माह की गर्भवती पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
 
nine-month pregnant woman killed her five-year-old daughter and then committed suicide In Bijnor
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि महिला मनोरोगी थी। एक साल पहले तक रुड़की के चिकित्सक से उसका इलाज चला था। गर्भवती होने से पहले तक मनोरोग चिकित्सक से उसका इलाज कराया गया। पति-पत्नी में अनबन के कारण घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है। हालांकि अभी तक ठोस वजह सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
nine-month pregnant woman killed her five-year-old daughter and then committed suicide In Bijnor
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जिस घर में गूंजनी थीं किलकारियां वहां अब सुनाई दे रहीं सिसकियां
निधि नौ माह की गर्भवती थी, एक या दो दिनों में ही प्रसव होने वाला था। अब अस्पताल में पत्नी को भर्ती करने के खर्च के लिए बैंक से पैसा निकालने जाते वक्त अश्वनी संग में अपनी मां को भी ले गया। मगर, लौटा तो खुशियां मातम में बदल चुकी थी। घर में नया सदस्य आया नहीं बल्कि पत्नी और बेटी भी दुनिया से जा चुकी थी।
विज्ञापन
nine-month pregnant woman killed her five-year-old daughter and then committed suicide In Bijnor
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
गजरौला शिव का रहने वाला अश्वनी राजपूत घर लौटा तो उसकी दुनिया उजड़ चुकी थी। पांच साल की बेटी और गर्भवती पत्नी निधि को फंदे से उतारा। बेटी भव्या के मृत शरीर को घर पर छोड़कर वह पत्नी को बाइक से लेकर जिला अस्पताल की ओर दौड़ा।

यह नजारा देख हर किसी का कलेजा मुंह को आ गया। युवक किसी तरह पत्नी की जान बच जाने की आस में था। मगर, डाक्टरों ने निधि को मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं महिला के साथ-साथ गर्भ में पल रहे नौ माह के मासूम ने भी दुनिया में आने से से पहले ही दम तोड़ दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed