फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाव हादसे की तस्वीरें: मेरठ से लखनऊ तक मचा हड़कंप, गंगा किनारे फूट-फूटकर रो रहे परिजन,आंखें मूंदे बैठे थे अफसर

Tue, 18 Oct 2022 11:23 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Oct 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Many people drowned by Boat in Ganga in Hastinapur and CM Yogi gave instructions to the officers
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा नाव हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मेरठ से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के डीएम समेत आला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। 





बताया जा रहा है कि डीएम समेत आला अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय पुलिस से बार-बार यही मांग कर रहे कि गंगा में डूबे लोगों को बचा लिया जाए।

Meerut: Many people drowned by Boat in Ganga in Hastinapur and CM Yogi gave instructions to the officers
गंगा से निकाला गया युवक। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि रोजाना क मंगलवार सुबह भी स्थानिय लोग एक नाव में सवार होकर गंगा पार कर रहे थे। इसी दौरान दो दर्जनों लोग समेत नाव गंगा में पलट गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। गंगा में डूबे एक दर्जन से अधिक लोगों को बचा लिया गया लेकिन, अभी करीब 10 लोगों के डूबे होने की सूचना मिल रही है।

Meerut: Many people drowned by Boat in Ganga in Hastinapur and CM Yogi gave instructions to the officers
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा हुए करीब दो घंटे हो गए हैं लेकिन, अभी तक भी राहत-बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया है। स्थानीय पुलिस लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Many people drowned by Boat in Ganga in Hastinapur and CM Yogi gave instructions to the officers
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके मेरठ के डीएम समेत आला अफसरों को राहत-बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। वहीं एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर रात-बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Many people drowned by Boat in Ganga in Hastinapur and CM Yogi gave instructions to the officers
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे जैसे ही यह हादसा हुआ तो आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और गंगा में डूबे लोगों को बचाने की कोशिश की

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed