फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: आपसी सहमति से हटाई गई 168 साल पुरानी मस्जिद, आधी रात को पुलिस अधिकारियों की माैजूदगी में हुई कार्रवाई

Sat, 22 Feb 2025 11:04 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 22 Feb 2025 11:04 AM IST
सार

मेरठ में दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का काम तेज गति से चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मस्जिद के चलते निर्माण कार्य में रुकावट आ रही थी। इसलिए मौलवी और अन्य लोगों के साथ सहमति बनाई गई। शुक्रवार देर रात इसे हटाया गया।

विज्ञापन
Meerut: 168-year-old mosque removed with mutual consent, demolished at midnight in the presence of police offi
हटाई गई मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप के पास शुक्रवार देर रात लगभग डेढ़ बजे 168 साल पुरानी मस्जिद को हटा दिया गया। नमो भारत रैपिड निर्माण कार्य के चलते आपसी सहमति से मस्जिद हटाने का काम शुरू किया गया। हरे पर्दे लगाकर एनसीआरटीसी और पुलिस अधिकारियोें की मौजूदगी में मस्जिद हटाने का काम किया गया।

Meerut: 168-year-old mosque removed with mutual consent, demolished at midnight in the presence of police offi
हटाई गई मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

मस्जिद को सहमति से हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और एनसीआरटीसी के अधिकारी प्रयासरत थे। मस्जिद से जुड़े मुतव्वली से अधिकारियों ने इस संबंध में वार्ता की थी। इसके अलावा अन्य लोगों से भी इस संबंध में बात की गई। आपसी सहमति बनने के बाद बृहस्पतिवार को बिजली कनेक्शन काटकर मुख्य गेट हटवा दिया गया था। शुक्रवार दोपहर एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह मौके पर पहुंचे थे।

Meerut: 168-year-old mosque removed with mutual consent, demolished at midnight in the presence of police offi
हटाई गई मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद मस्जिद से पंखे और खिड़कियां और लोहे का अन्य सामान निकाला गया। देर रात में अधिकारी यहां पहुंचे। इसके बाद मस्जिद हटाने का काम शुरू कर दिया गया। बताया गया है कि मलबा हटाने का काम भी रात में ही शुरू कर दिया गया। पुलिसकर्मी इस दौरान मस्जिद से लगभग सौ मीटर दूर खड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: 168-year-old mosque removed with mutual consent, demolished at midnight in the presence of police offi
हटाई गई मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

जुम्मे पर नमाज के लिए पहुंचे
शुक्रवार को मस्जिद में कुछ लोग जुम्मे की नजात अता करने के लिए यहां पहुंचे। लोगों का कहना था कि वह कई वर्षों से यहां नमाज अता करते रहे हैं। लेकिन अधिकारियों ने उन्हें यहां काम चलने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने दूसरी मस्जिद में नमाज अता की।

विज्ञापन
Meerut: 168-year-old mosque removed with mutual consent, demolished at midnight in the presence of police offi
हटाई गई मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

जाम से बचने को रात में किया काम
अधिकारियों का कहना है कि दिन में काम चलने के कारण व्यस्त दिल्ली रोड पर जाम लग सकता था। इसके चलते रात में काम शुरू किया गया। इसके अलावा धूल आदि रोकने के लिए हरे पर्दे लगाकर काम शुरू किया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस केवल व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed