फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तू मेरी हो न सकी किसी की होने न दूंगा: गोली मारने के बाद तड़पती प्रेमिका से लिपटकर रोया, फिर खुद को मारी गोली

Fri, 15 Jul 2022 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 15 Jul 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
Meerut man suicide after shot dead his 44 years old girlfriend in parikshitgarh
प्रेम-प्रसंग में हत्या - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के परीक्षितगढ़ में आज सुबह हुई वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। यहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी प्रेमिका की जान ले ली और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया। ग्राम दुर्वेशपुर निवासी महिला मिथिलेश पत्नी धीर सिंह आज सुबह 6:30 बजे गांव के बाहर कचरा डालने गई थी। इसी दौरान उसके गांव निवासी प्रेमी किरण पाल ने उसे गोली मार दी। गोली लगने पर महिला जान बचाकर भागी लेकिन प्रेमी ने उसे दूसरी गोली मार दी।



दूसरी गोली लगते ही प्रेमिका जमीन पर गिर पड़ी और तड़पने लगी। प्रेमी किरण पाल तड़पती प्रेमिका से लिपटकर रोता रहा और इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। चंद मिनटों में ही दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी लगते ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। आगे विस्तार से जाने इस वारदात की पूरी कहानी।

Meerut man suicide after shot dead his 44 years old girlfriend in parikshitgarh
जांच करती पुलिस व फॉरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला

तड़पती रही प्रेमिका, लिपटकर रोता रहा प्रेमी
मेरठ के दुर्वेशपुर गांव में शुक्रवार सुबह 45 साल के प्रेमी ने 44 साल की प्रेमिका मिथिलेश की हत्या कर दी। यह वारदात बीच गांव में हुई। महिला सुबह कचरा डालने निकली थी। इसी बीच महिला का प्रेमी किरण पाल तमंचा लेकर पहुंच गया, जहां आरोपी ने प्रेमिका की दो गोली मारकर हत्या कर दी।

मौत से पहले महिला तड़पती रही तो आरोपी खुद भी उससे लिपटकर रोने लगा। रोते-रोते ही आरोपी ने फिर से तमंचे को लोड किया और अपनी कनपटी पर भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

Meerut man suicide after shot dead his 44 years old girlfriend in parikshitgarh
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने जताया यह अंदेशा
पुलिस ने अंदेशा जताया है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे लेकिन अब महिला किरण पाल से पीछा छुड़ा रही थी, जिसके विरोध में किरण पाल ने उसे गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। दोनों के पांच बच्चे भी हैं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस हालांकि पूरे मामले की जांच कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut man suicide after shot dead his 44 years old girlfriend in parikshitgarh
जांच करती पुलिस व फॉरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला

10 साल से थे नजदीकी संबंध
दुर्वेशपुर गांव निवासी धीर सिंह की पत्नी मिथिलेश (44) मजदूरी करती थी। दस साल पहले महिला की दोस्ती गांव निवासी किरण पाल (45) से हो गई। किरण पाल ठेकेदार था। दोनों के बीच दस साल से नजदीकी दोस्ती थी। इसको लेकर कई बार परिवार के लोगों को संदेह भी हुआ लेकिन बदनामी के डर से कोई बोलता नहीं था। दोनों एक ही बिरादरी से हैं। गांव में दोनों के घरों के बीच केवल 400 मीटर की दूरी है।

विज्ञापन
Meerut man suicide after shot dead his 44 years old girlfriend in parikshitgarh
जांच करती फॉरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला

महिला की दो बेटियां, तो प्रेमी के चार बच्चे
घटना की सूचना पर एसपी देहात केशव कुमार, सीओ सदर देहात पूनम सिरोही और परीक्षितगढ़ पुलिस भी पहुंची। सीओ पूनम सिरोही ने बताया की महिला की दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि महिला के प्रेमी के चार बच्चे हैं। मौके पर फाेरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed