हाजी याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड स्थित करीब सौ करोड़ की मीट फैक्टरी को सील करने में पुलिस को मात्र 30 मिनट लगे। पुलिस रात में करीब 10 बजे फैक्टरी पर गई और सील लगाने के बाद 10:30 बजे वापस लौट गई। एएसपी सदर कैंट चंद्रकांत मीणा के नेतृत्व में सीओ किठौर अमित राय, एसओ किठौर और एसओ खरखौदा महिला पुलिस समेत भारी मात्रा में अर्द्घसैनिक बलों के साथ रात 10 बजे फैक्टरी पर पहुंचे थे।
पुलिस ने फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकालकर उसे सील कर दिया। 31 मार्च 2022 को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद एमडीए की टीम ने फैक्टरी के दो गेटों पर सील लगा थी। फैक्टरी के अंदर भारी मात्रा में मीट रखा होने के कारण एमडीए की टीम ने कर्मचारियों के लिए एक गेट को खुला छोड़ रखा था।
पुलिस ने अंदेशा जताया है कि कार्रवाई से कुछ घंटे पहले हाजी याकूब के परिवार के सदस्य कोठी में ही मौजूद थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान घर में याकूब के नौकर और एक रिश्तेदार के अलावा कोई नहीं मिला है, जबकि ड्रॉइंग रूम में टेबल पर कपों में चाय मिली तो डीप फ्रिजर में मीट व खाने-पीने की अन्य वस्तुएं भी मिलीं। पुलिस की कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई।
2 of 10
हाजी याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्क
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब की सराय बहलीम स्थित कोठी से पुलिस कप-प्लेट से लेकर उनकी कुर्सी तक सारा सामान वाहनों में भरकर ले गई। पुलिस कोठी में दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक घंटे रही। यहां से करीब 50 लाख का सामान जब्त किया गया। कोठी के अंदर जेवरात के खाली डिब्बे मिले। पुलिस पहले से ही कुर्की की तैयारी में जुटी थी इसलिए पूर्व मंत्री ने पहले ही यहां से काफी सामान निकलवा लिया था।
3 of 10
हाजी याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्क
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस जैसे ही पूर्व मंत्री हाजी याकूब की तीन मंजिला कोठी में दाखिल हुई तो कुछ कमरों के दरवाजे खुले हुए मिले। दूसरी मंजिल पर एक कमरे में पानी की बोतल और एसी भी चलता हुआ मिला। दूसरी मंजिल पर एक कमरा बंद मिला, जिसका दरवाजा तोड़कर जांच की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले कोठी के अंदर कुछ लोग मौजूद थे।
4 of 10
कुर्की
- फोटो : अमर उजाला
फ्रिज में मांस, फल और अन्य सामान रखा हुआ था। किचन में खाने-पीने का सामान था। डीप फ्रिज मांस से भरा था। बाहर चाय के कप और प्लेट रखी थीं। पुलिस इस सारे सामान के साथ बेड के गद्दे, वाशिंग मशीन, फ्रिज, डीप फ्रिज, फर्नीचर, झूमर और गैस सिलिंडर तक ले गई। शाम करीब नौ बजे पुलिस कोठी से याकूब की हापुड़ रोड स्थित फैक्टरी पर चली गई। कोठी के अंदर जिस कुर्सी पर बैठकर याकूब लोगों की बात सुनते थे पुलिस उसे भी ले गई।
5 of 10
हाजी याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्क
- फोटो : अमर उजाला
कोठी में रह रहे थे लोग
याकूब ने कोठी से अधिकांश सामान पहले ही निकलवा लिया था। अलमारियों में बस कुछ कपड़े व अन्य छोटा-मोटा सामान पड़ा मिला। कोठी में मांस और खाने-पीने का सामान मिलने से ऐसा अनुमान है कि यहां कुछ लोग रह रहे थे।