मेरठ के खरखौदा में एक पति ने अपनी पत्नी और नौ माह के मासूम की बेरहमी से हत्या कर डाली। सिरफिरे युवक को अपने मासूम बेटे को मौत के घाट उतारते हुए जरा भी रहम नहीं आया। यही नहीं जिस पत्नी से शादी के लिए उसने अपने परिवार तक से नाता तोड़ दिया उसी पत्नी से तीन साल में ही उसे बेइंतहा नफरत हो गई थी।
युवती से प्रेम विवाह कर बसाया घर, फिर नफरत में बदली बेपनाह मोहब्बत, तीन साल में हुआ खौफनाक अंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोनू और निशा के प्रेम विवाह का तीन साल में दुखद अंत हो गया। परिवार को दरकिनार करके दोनों ने शादी की थी। लेकिन मोनू की गलत संगत और शराब की लत ने परिवार को बर्बाद कर दिया। परिवार में चल रहा तनाव मोनू के अंदर जहर घोल रहा था। जिसके चलते मोनू ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। निशा के परिजनों का आरोप है कि मोनू और उसके परिवार वालों ने सुनियोजित साजिश करके मां-बेटे की हत्या की है।
खरखौदा क्षेत्र के जाहिदपुर गांव में मोनू के घर पर एक रिश्तेदार की शादी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार सुबह वारदात के दौरान परिवार घर में ही मौजूद था। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोगों ने बताया कि उनके घर के सामने ही निशा अपने मामा के घर पर रहती थी। वहीं पर मोनू की मुलाकात निशा से हुई। दोनों में प्रेम प्रसंग चला और फिर शादी हो गई।
निशा के परिजनों ने आपत्ति जता दी। इसके बावजूद भी वे नहीं माने और दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े। दोनों परिवार के लोगों में तनाव की स्थिति बनी थी। मोनू को शराब पीने की लत थी। कई बार निशा ने पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। अब मोनू गलत संगत में पड़ गया था। उसको लोग ताने देने लगे थे कि प्रेम विवाह में उसने बहुत कुछ नुकसान उठाया है। दोनों की शादी को डेढ़ साल हो गए और तभी से दंपती में कलह रहने लगी।
बेटी को साजिश करके मारा
गांव कलंजरी निवासी तिलकराम के अनुसार बेटी निशा की दामाद और उसके ससुराल वालों ने साजिश के तहत हत्या की है। प्रेम विवाह करने के बाद उसके पूरे परिवार ने निशा से पूरी तरह से रिश्ता ही तोड़ लिया था। इसका फायदा पति सहित ससुराल पक्ष ने उठाया। जहां पति सहित सास, ससुर व जेठ निशा से छुटकारा पाने के लिए उसे रोजाना प्रताड़ित करने लगे।
आए दिन बेटी से मारपीट करते। मंगलवार को बेटी की हत्या से पहले मोनू सहित पूरे परिवार ने एक कमरे में बैठकर पहले सलाह की थी तथा बाद में बेटी की हत्या कर दी। पीड़ित तिलकराम ने पति मोनू, ससुर श्यौराज सिंह, सास जयवीरी व जेठ पप्पू को नामजद करते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है।