फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LLB Student के हत्यारे अरेस्ट: ताक-झांक में रह गई मेरठ पुलिस, सोनीपत में दबोचे गए तीनों आरोपी, सुलग रहे ये बड़े सवाल

Wed, 25 May 2022 01:29 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 25 May 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Meerut LLB Student Murder Case: three accused were arrested in Sonipat including Suuny Kakran
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

एक-एक लाख के इनामी बदमाश सनी काकरान, अतुल और नसरूद्दीन को हरियाणा में सोनीपत पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा पुलिस ने दावा किया है कि तीनों एक बाइक पर जा रहे थे और चेकिंग के दौरान पकड़े गए। तलाशी में इनसे तमंचा बरामद दिखाया गया है। तीनों ही कुख्यातों की मेरठ पुलिस को पावली खुर्द में लॉ के छात्र प्रयाग चौधरी की हत्या के मामले में तलाश थी। देर रात मेरठ पुलिस ने तीनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। 



कंकरखेड़ा थाने के पावली खुर्द गांव में 20 मई यानी शुक्रवार को एलएलबी के छात्र प्रयाग चौधरी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने गांव के ही सनी काकरान, चिंदौड़ी निवासी अतुल और दिल्ली के नसरूद्दीन को नामजद किया था। 

Meerut LLB Student Murder Case: three accused were arrested in Sonipat including Suuny Kakran
प्रयाग का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मेरठ के ही इंचौली में 29 अगस्त 2021 को बसपा नेता मनोज कुमार की हत्या के बाद सनी और अतुल पर पुलिस ने एक-एक लाख का इनाम घोषित किया था। तभी से यह पुलिस के हाथ नहीं आए। इन पर हरियाणा और उत्तराखंड में भी संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। मेरठ पुलिस इन बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी।

Meerut LLB Student Murder Case: three accused were arrested in Sonipat including Suuny Kakran
जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala

एसटीएफ मेरठ के एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को तीनों हत्यारोपी सोनीपत में सेक्टर-7 में एक ही बाइक पर घूम रहे थे। ट्रैफिक का नियम तोड़ने पर चेकिंग के दौरान वहां की यातायात पुलिस ने तीनों को पकड़ा है। तलाशी में तमंचा मिलने के बाद पुलिस की पूछताछ की तो तीनों ने मेरठ में हत्या करना कबूल लिया। सोनीपत पुलिस ने इसकी जानकारी मेरठ पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut LLB Student Murder Case: three accused were arrested in Sonipat including Suuny Kakran
प्रयाग का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

तीनों हत्यारोपी को बी-वारंट पर लाएगी मेरठ पुलिस 
तीनों हत्यारोपियों के सोनीपत में गिरफ्तार होने की जानकारी मिलने पर मेरठ पुलिस उन्हें बी-वारंट पर लाने की तैयारी में जुट गई है। कंकरखेड़ा पुलिस हत्यारोपियों से पूछताछ करने के लिए सोनीपत पहुंच गई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि तीनों हत्यारोपियों पर मेरठ में हत्या के कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Meerut LLB Student Murder Case: three accused were arrested in Sonipat including Suuny Kakran
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

सुलग रहे सवाल... ट्रैफिक नियम तोड़े या कोई सांठगांठ
सनी और अतुल की तलाश में मेरठ, हरियाणा और उत्तराखंड पुलिस कई माह से लगी थी। पिछले दिनों हरियाणा में वारदात के बाद इनके देहरादून में घुसने की सूचना पर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट हो गई थी। बड़ा सवाल यह है कि जो कुख्यात तीन प्रदेशों की पुलिस के हाथ नहीं लग रहे थे वह सोनीपत में एक ही बाइक पर घूमते पकड़े गए या फिर इसके पीछे कोई सांठगांठ है। पावली खुर्द में प्रयाग पर सनी और उसके गैंग ने 9 एमएम की पिस्टल से गोलियां बरसाईं लेकिन सोनीपत पुलिस ने इनसे तमंचा बरामद दिखाया है। सवाल यह भी है कि जो बदमाश अत्याधुनिक पिस्टल रखते हैं और दुस्साहसिक ढंग से वारदात करते हैं क्या वह तमंचा लेकर घूम रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed