मेरठ के पाबली खुर्द में छात्र प्रयाग चौधरी की हत्या के बाद से अब तक परिवार के लोग और अन्य ग्रामीण दहशत में हैं। इसके चलते ही अब प्रयाग के पिता निरंकार सिंह सहित पूरे परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी जवानों को निगरानी में लगा दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव के मुख्य मार्गों पर बैरियर भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों से कहा गया है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को पहचान बताए बिना गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पुलिस रैंडम स्तर पर यहां आने वालों की जांच करेगी।
इस हत्याकांड के बाद से ही मुख्य आरोपी एक-एक लाख के इनामी सनी काकरान और अतुल पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इनके न पकड़े जाने से ही अधिकतर ग्रामीण सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इस घटना के बाद प्रयाग के पिता ने परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी।
2 of 5
गांव में पुलिस तैनात।
- फोटो : amar ujala
वहीं, पूर्व में किए गए हमलों को देखते हुए सनी के चाचा कर्मवीर और बसपा नेता मनोज चौधरी के भाई की सुरक्षा को भी बढ़ाया गया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक आरोपी सनी की मां ऊषा और एयरफोर्स में कमांडो ट्रेनिंग ले रहे उसके भाई अतुल को गिरफ्तार किया है।
3 of 5
गांव में लगाए गए बैरियर।
- फोटो : amar ujala
एसपी सिटी ने भी लिया सुरक्षा का जायजा
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने भी रात में गांव पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने थाना पुलिस और पीएसी के जवानों को हर पल अलर्ट रहने को कहा। इसके साथ ही प्रयाग के परिवार और अन्य ग्रामीणों को सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया।
4 of 5
पराग का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर कंकरखेडा सुबोध कुमार सक्सेना ने अब तक की जांच के बारे में उन्हें जानकारी दी। वहीं, चिंदौडी में बसपा नेता मनोज के परिवार की सुरक्षा के लिए यहां भी कड़ा पहरा लगा दिया गया है। बसपा नेता की हत्या भी इन्हीं आरोपियों ने की थी।
5 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
फर्जी निकला गाड़ी पर लगा नंबर
पाबली खुर्द गांव में हमलावर बदमाशों ने जिस कार में आकर घटना को अंजाम दिया, उस कार पर नंबर प्लेट फर्जी थी। प्लेट पर हरियाणा का नंबर एचआर 2225 लिखा था। पुलिस ने जांच की तो यह फर्जी पाया गया।