फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kids Murder Case: पूर्व पार्षद का रिमांड मंजूर, क्राइम सीन दोहराएगी पुलिस, आरोपी पूछताछ में उगलेंगे असली सच

Mon, 03 Apr 2023 10:08 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 03 Apr 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Meerut Kids Murder Case: Remand of three accused including former councilor Saud Faizi approved
बच्चों का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के खैरनगर में मासूम मेराब और कोनेन की हत्या के आरोपियों पूर्व पार्षद सऊद फैजी, शाद और आरिफ का न्यायालय ने दो दिन का रिमांड मंजूर किया है। मंगलवार सुबह दस बजे देहलीगेट पुलिस तीनों हत्यारोपियों को जेल से लेने पहुंची। वहीं, 11वें दिन भी कोनेन का शव नहीं मिला है। 



इस मामले की जांच कर रहे निरीक्षक अपराध बीके त्रिपाठी ने बताया कि रिमांड पर लेने के बाद क्राइम सीन को दोहराया जाएगा।

Meerut Kids Murder Case: Remand of three accused including former councilor Saud Faizi approved
आरोपी को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

देहलीगेट थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि 23 मार्च की रात खैरनगर निवासी शाहिद बेग की पत्नी निशा और उसके प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद फैजी, पड़ोसी साद, आरिफ, महिला मुसर्रत, पत्नी महताब, कौसर पत्नी अफसर ने तंत्र-मंत्र और प्रेम प्रसंग के चलते दोनों बच्चों की हत्या कर शव गंगनहर में फेंक दिए थे।

Meerut Kids Murder Case: Remand of three accused including former councilor Saud Faizi approved
आरोपी महिला। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने घटना का खुलासा होने पर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। दो दिन बाद पुलिस ने बेटे मेराब का शव गंगनहर से बरामद कर लिया गया। पिता ने बेटे की कब्र पर ही पत्नी निशा को तीन तलाक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Kids Murder Case: Remand of three accused including former councilor Saud Faizi approved
आरोपी पूर्व पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पुलिस ने भोला झाल, पूठखास और अटेरना पुल से दानकौर, निवाड़ी, मुरादनगर सहित अन्य क्षेत्रों में कोनेन के शव की तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
Meerut Kids Murder Case: Remand of three accused including former councilor Saud Faizi approved
बच्चों की मां निशा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि तीन हत्यारोपियों का दो दिन का रिमांड मंजूर हुआ है। मंगलवार को पुलिस तीनों आरोपियों को जेल से लेकर आएगी। दोबारा से पूछताछ कर क्राइम सीन को दोहराया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed