मेरठ के खैरनगगर में हुई भाई-बहन की हत्या के मामले में आरोपी मां और उसके प्रेमी (पूर्व पार्षद) सहित छह लोग जेल जा चुके हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई होगी। उधर, मासूम बच्चों की हत्या को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है और वे आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।
वहीं नामजद मां निशा बेग, पूर्व पार्षद सऊद फैजी सहित अन्य हत्यारोपियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को खैरनगर चौराहे पर स्थानीय लोगों ने बच्चों के हत्यारों को फांसी दो, उनके भवनों पर बुलडोजर चलाओ जैसे नारे लगाते हुए करीब एक घंटे तक हंगामा किया। लोगों ने कहा कि कोर्ट में मजबूत पैरवी कर आरोपियों को जल्द फांसी की सजा दिलवाई जाए। पुलिस ने भीड़ को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
2 of 8
फांसी देने की मांग।
- फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
पुलिस के मुताबिक, खैरनगर गूलर वाली गली निवासी शाहिद बैग ने बताया कि 23 मार्च की रात को पत्नी निशा और उसके प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद फैजी, पड़ोसी साद, आरिफ, मुसर्रत पत्नी महताब, कोसर पत्नी अफसर ने तंत्र-मंत्र और प्रेम प्रसंग के चलते बेटा मेराब और बेटी कोनेन की हत्या कर शव गंगनहर में फेंक दिए थे। इस घटनाक्रम ने पूरे शहर को हिलाकर रखा दिया है। हत्या का खुलासा होने पर आरोपियों को जेल भेजा गया था।
3 of 8
आरोपी पूर्व पार्षद व निशा
- फोटो : अमर उजाला
जेल में खाना मंगाकर खाया, चैन की नींद सोए
निशा और सऊद को बच्चों की हत्या का अब तक कोई पछतावा नहीं है। रविवार रात जेल में दाखिल होते ही दोनों ने खाना मांगा। रोजा रखने वालों का भोजन अलग से बांटा जाता है। निशा ने रोजे वाला खाना मांगा। दोनों ने ही पेटभर खाना खाया और फिर रात भर चैन की नींद सोए। जेल में भी कुछ महिलाओं ने निशा को अपशब्द कहे।
4 of 8
आरोपी मां व उसकी दोनों पड़ोसन
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि जब कोई नया बंदी बाहर से आता है तो उसकी विशेष निगरानी की जाती है ताकि तनाव में गलत कदम उठा न लें। दोनों के चेहरे पर घटना को लेकर कोई पछतावा नजर नहीं आया।
5 of 8
कातिल मां।
- फोटो : अमर उजाला
डांस करते निशा का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर हत्यारोपी निशा के डांस का वीडियो भी वायरल हो रहा है। एक एक गीत पर ठुमके लगाती दिख रही है। वीडियो करीब दो महीने पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो पर लोग कई तरह की टिप्पणियां भी कर रहे हैं।