फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1971 की जंग में भारतीय सेना ने रचा था इतिहास, मेरठ की इस डिवीजन ने पाकिस्तानी सैनिकों को चटाई थी धूल

Wed, 05 Dec 2018 03:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 05 Dec 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Indian army defeated Pakistani soldiers in the 1971 war
फाइल फोटो

भारतीय सेना की नौवीं डिवीजन के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए जेसौर को फतेह किया तो 1971 के भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध की तस्वीर बदल गई। पांच दिसंबर 1971 को बांग्लादेश फतेह के बाद ये तारीख भारतीय सेना के लिए इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गई।

Meerut, Indian army defeated Pakistani soldiers in the 1971 war
प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिकी सेना

हर साल की तरह इस बार भी जेसौर डे की जीत के मौके पर 6 दिसंबर गुरुवार को सेना की 9वीं डिवीजन की तरफ से पाइन वार मेमोरियल में सुबह 8:30 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Meerut, Indian army defeated Pakistani soldiers in the 1971 war
बांग्लादेश युद्ध

सन 1971 में भारतीय फौज का नेतृत्व जनरल मानेकशॉ कर रहे थे। पूर्वी पाकिस्तान के जेसौर में दुश्मन फतेह का टारगेट सेना की 9वीं डिवीजन को दिया गया। वहीं नवंबर महीने के अंतिम दिनों भारतीय सेना ने जैसोर की तरफ कूच किया। 21 और 22 नवंबर को सेना की 9वीं डिवीजन ने इस युद्ध में अपना पराक्रम दिखाना शुरू किया तो युद्ध की सूरत बदलने लगी। चार और पांच दिसंबर को भारतीय सेना की पाकिस्तानी सेना से आमने-सामने की लड़ाई हुई। युद्ध में भारतीय सेना की 9वीं डिवीजन ने पाकिस्तानी सेना को नेस्तनाबूद कर दिया। जैसोर पर कब्जे के बाद भारतीय सेना खुलना की तरफ बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut, Indian army defeated Pakistani soldiers in the 1971 war
बांग्लादेश युद्ध

बता दें कि 9 डिवीजन के कमांडर मेजर जनरल दलबीर सिंह के नेतृत्व में भारतीय सेना ने वहां भी फतेह हासिल की। इस युद्ध में पाकिस्तानी सेना के हजारों सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। भारतीय सेना हर साल जैसोर डे मनाती है।

विज्ञापन
Meerut, Indian army defeated Pakistani soldiers in the 1971 war
भारत-पाकिस्तान 1971 युद्ध विशेष

इस बार गुरुवार सुबह 8:30 बजे पाइन वार मेमोरियल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित करते वीर नारियों का सम्मान किया जाएगा। सेना के पूर्व सैनिक और अफसर जैसोर युद्ध की कहानी बयां करेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed