{"_id":"5c076d73bdec2241585f39f9","slug":"bulandshahr-violence-one-more-video-viral-of-sumit-case-turned-after-a-bullet-found-from-boy-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर बवाल: सुमित के शरीर से निकली बुलेट से गुत्थी उलझी, एक और वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर बवाल: सुमित के शरीर से निकली बुलेट से गुत्थी उलझी, एक और वीडियो हुआ वायरल
Wed, 05 Dec 2018 01:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
बुलंदशहर बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बुलंदशहर बवाल में मारे गए युवक सुमित के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर से मिली बुलेट ने गुत्थी उलझा दी है। वहीं मंगलवार को एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ लोग गोली लगने के बाद घायल सुमित को लेकर जा रहे हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चिकित्सक ने बुलेट के बारे में स्पष्ट नहीं लिखा है। बुलेट को सीज कर पुलिस ने एफएसएल भेज दी है। पुलिस का कहना कि जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट होगा। डॉक्टरों का दावा कि सुमित के शरीर में बुलेट मुड़कर एक हड्डी से टकराकर लीवर में फंसा था।
2 of 10
बुलंदशहर बवाल
सुमित को पुलिस की गोली लगी या फिर बवालियों की, इसका सवाल अहम बना हुआ है। एसआईटी भी इसकी गंभीरता से जांच कर रही है। मंगलवार देर शाम पुलिस को सुमित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली। साथ ही डॉक्टरों द्वारा सील की गई बुलेट भी मिली। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने लिखा कि गोली का अगला हिस्सा (बुलेट) देखकर स्पष्ट नहीं हो रहा है कि यह कौन से बोर का है। डॉक्टरों ने इसकी जांच बैलेस्टिक एक्सपर्ट से कराने को लिखा है।
3 of 10
बुलंदशहर बवाल
हालांकि पुलिस सिर्फ अंदेशा जता रही कि यह बुलेट .32 बोर का है। पुलिस अधिकांश सर्विस रिवाल्वर व पिस्टल में 9 एमएम और .30 का इस्तेमाल करती है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला उलझ गया है। एफएसएल की रिपोर्ट ही बताएंगी कि यह बुलेट किस बोर का है। बैलेस्टिक जांच अभी मोदीनगर फोरेंसिक लैब में नहीं होती, इसको देखते हुए मेरठ पुलिस ने इस बुलेट को मंगलवार रात ही आगरा लैब भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
बुलंदशहर बवाल
सुमित का पोस्टमार्टम हुआ, परिजनों ने मांगा इंसाफ
बुलंदशहर में हुए बवाल के 24 घंटे बाद मंगलवार दोपहर सुमित का पोस्टमार्टम हुआ। सुमित के परिजनों ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर स्याना द्वारा चलाई गोली से ही उनके बेटे की मौत हुई है। जितना मुआवजा इंस्पेक्टर को मिल रहा है, उतना उनको भी मिलना चाहिए। पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा शुरू होते ही एसपी सिटी कई थानों की फोर्स लेकर पहुंच गए। पीएम कराने के बाद परिजनों को शव सुपुर्दगी में दिया।
विज्ञापन
5 of 10
बुलंदशहर बवाल
बुलंदशहर बवाल में इंस्पेक्टर स्याना सुबोध कुमार और चिंगरावठी स्याना निवासी सुमित की मौत हुई थी। सुमित का पोस्टमार्टम मेरठ में हुआ। सुमित के पिता अमरजीत ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को भी इंसाफ मिलना चाहिए। उसका बेटा अपराधी नहीं था। बवाल से भी उसका कोई लेना देना नहीं है। वह तो अपने दोस्त को बस स्टैंड पर छोड़ने गया था। तभी उसकी मौत हो र्गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।