फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चर्चित मर्डर केस: फैमीद की जुबानी, दीपक हत्याकांड की पूरी कहानी, पर उठे ये बड़े सवाल, CBI जांच की मांग

Tue, 04 Oct 2022 12:01 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Criminal Fameed has told full story of Deepak Murder Case but Victim family raised big questions
मृतक दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव के दीपक त्यागी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दावा है कि गांव के ही फैमीद नट ने आसिफ के साथ मिलकर दीपक को 26 सितंबर की रात पहले शराब व सुल्फे वाली बीड़ी पिलाई और फिर तलवार से सिर काट दिया। फैमीद को शक था कि दीपक के उसकी बेटी से संबंध हैं। 

पुलिस ने छह दिन बाद सोमवार को गन्ने के खेत में दबा दीपक का सिर और तलवार भी बरामद कर ली। खुलासे पर सवाल उठाते हुए किसान नेता मांगेराम त्यागी, समाजसेवी सचिन सिरोही ने दीपक के परिजनों संग कटा सिर खजूरी-मेरठ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और सीबीआई जांच की मांग की।

Meerut: Criminal Fameed has told full story of Deepak Murder Case but Victim family raised big questions
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस ऑफिस में प्रेसवार्ता कर बताया कि 27 सितंबर को दीपक का धड़ खेत में मिला था। पुलिस दीपक के सिर और हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी। दीपक के मोबाइल में मिले संदिग्ध नंबर के आधार पर पुलिस ने गांव में रहने वाले फैमीद नट को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

Meerut: Criminal Fameed has told full story of Deepak Murder Case but Victim family raised big questions
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

फैमीद नट गांव में झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रहता था। वह मूलरूप से दौराला के पास सरसवा गांव का निवासी है। पुलिस ने सख्ती की तो फैमीद ने राज उगल दिया और आसिफ का भी नाम बताया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने ईंख के खेत में गड्ढे में दबाया गया दीपक का सिर बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Criminal Fameed has told full story of Deepak Murder Case but Victim family raised big questions
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

एसएसपी के मुताबिक, आरोपी फैमीद ने बताया कि उसकी विवाहिता बेटी को दीपक त्यागी परेशान कर रहा था। इस वजह से ही उसने आसिफ संग मिल दीपक की हत्या का प्लान बनाया। 26 सितंबर की रात को दीपक को बुलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने कटे सिर की पहचान दीपक के पिता धीरेंद्र त्यागी से कराई। 

विज्ञापन
Meerut: Criminal Fameed has told full story of Deepak Murder Case but Victim family raised big questions
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

वहीं घटना का खुलासा होने पर किसान नेता मांगेराम त्यागी और समाजसेवी सचिन सिरोही भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ खजूरी गांव में पहुंच गए। पुलिस ने जिस गढ्डे से कटा सिर बरामद करने का दावा किया उसे देख ग्रामीणों ने सवाल खड़े कर दिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed