फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शातिर दिमाग: नाले से सुरंग बनाकर ज्वैलरी की दुकान में घुसा चोर, 20 मिनट में वारदात, CCTV में पूरी घटना कैद

Fri, 26 Aug 2022 08:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Aug 2022 08:17 PM IST
विज्ञापन
Meerut Crime: Thief enter in Jewelery shop by tunnel and escapee with all goods in 20 minutes
ज्वैलरी की दुकान में चोरी। - फोटो : amar ujala

मेरठ के गांधीनगर में स्थित प्रिया ज्वैलर्स पर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर नाले से सुरंग बनाकर दुकान के अंदर घुसे। एक आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ है। चोर तिजोरी नहीं खोल पाए। थाना नौचंदी पुलिस ने जांच पड़ताल कर मुकदमा दर्ज किया है। फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच की। हालांकि अभी नुकसान का आंकलन नहीं हुआ है। 



मयूर विहार फेस-दो शास्त्रीनगर निवासी हेमेंद्र राणा की गढ़ रोड पर प्रिया ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। हेमेंद्र राणा ने दुकान खोली तो अंदर सुरंग बनी देखी। काउंटर और शोकेस से चांदी की ज्वैलरी गायब मिली। हेमेंद्र राणा ने बाहर आकर देखा तो बराबर में नाले के रास्ते सुरंग बनी नजर आई। इसके बाद व्यापारी ने घटना की जानकारी मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल को दी। मौके पर पहुंचे व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। 

Meerut Crime: Thief enter in Jewelery shop by tunnel and escapee with all goods in 20 minutes
नाले के रास्ते बनाई सुरंग। - फोटो : amar ujala

नौचंदी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर जांच की तो एक आरोपी दुकान के अंदर चोरी करता नजर आया। पीड़ित की तहरीर पर नौचंदी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। प्रिया ज्वैलर्स के मालिक ने दुकान पर तीन सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। इसमें दो कैमरे तो चोरों ने तोड़ दिए, जबकि तीसरा कैमरा सुरक्षित मिला। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी में कैद बदमाश के कुछ साथी बाहर खड़े रहे होंगे। आरोपी 20 मिनट दुकान के अंदर रहा और सामान समेटकर चला गया। 

Meerut Crime: Thief enter in Jewelery shop by tunnel and escapee with all goods in 20 minutes
सुरंग। - फोटो : amar ujala

पैरों में पॉलिथीन, एक हाथ में ग्लब्स
वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश बेहद शातिर था। उसने पैरों में पॉलिथीन पहन रखी थी, जिससे आते या फिर जाते समय पैरों के निशान न बनें। दुकान में कहीं पर भी उसके फिंगर प्रिंट न आएं, इसके लिए एक हाथ में ग्लब्स पहन रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Crime: Thief enter in Jewelery shop by tunnel and escapee with all goods in 20 minutes
जानकारी देता पीड़ित। - फोटो : amar ujala

तिजोरी खुल जाती तो बर्बाद हो जाते 
दुकान मालिक ने बताया कि बदमाश शोकेस और काउंटर की ज्वैलरी ले गए हैं। उन्होंने तिजोरी खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। तिजोरी खुल जाती तो बड़ा नुकसान हो जाता। व्यापारियों ने पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है गढ़ रोड दिनरात चलती है। इसके बावजूद नाले से सुरंग बनाकर वारदात हो गई। पुलिस की लापरवाही की वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन
Meerut Crime: Thief enter in Jewelery shop by tunnel and escapee with all goods in 20 minutes
मामले की जानकारी देते व्यापारी। - फोटो : amar ujala

अब तक नहीं बरामद हुआ माल 
नौचंदी पुलिस के सामने विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि सेंट्रल मार्केट में 17 अगस्त 2021 को राज ज्वैलर्स से एक बदमाश दो अंगूठी से भरे डिब्बे लेकर फरार हो गया था। इस मामले में आज तक नौचंदी पुलिस न बदमाशों को पकड़ पाई और न ही माल बरामद कर सकी। इसी आरोपी ने हापुड़ में एक सराफ के यहां वारदात की थी। हापुड़ पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed