फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM दौरा: सांसद-विधायक ने सीएम योगी के सामने उठाए ये बड़े मुद्दे, पिछले 11 सालों से अटके पड़े हैं प्रोजेक्ट

Fri, 26 Aug 2022 06:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Aug 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
MP Rajendra Agrawal and MLA Atul Pradhan have demanded CM Yogi to complete many projects in Meerut
बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मेरठ में समीक्षा बैठक करने पहुंचे। वहीं बैठक के दौरान भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल और सपा विधायक अतुल प्रधान ने कई बड़े मुद्दे सीएम योगी के सामने रखे। उन्होंने मुख्यमंत्री से अधूरे पड़े प्रोजेक्टों को पूरा कराने की मांग की है। आइए जानते हैं कि मेरठ में वो कौन-कौन से प्रोजेक्ट हैं जो पिछले 11 सालों से अधूरे पड़े हैं।   



भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सीएम योगी के सामने रखे ये बड़े मुद्दे
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने कई ऐसे मुद्दे उठाएं, जो पिछले 11 सालों से अधूरे पड़े हैं। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सीएम योगी को बताया कि मेरठ के खिलाड़ी पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं लेकिन यहां सिंथेटिक रनिंग ट्रेक तक नहीं है। 

MP Rajendra Agrawal and MLA Atul Pradhan have demanded CM Yogi to complete many projects in Meerut
बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

उन्होंने जागृति विहार आवास योजना में मुआवजे के कारण जनता को हो रही परेशानी का मुद्दा भी सीएम योगी के सामने रखा है। यही नहीं राजेंद्र अग्रवाल ने जब जर्रानपुर में बनाए गए सेतु का कार्य भी पूर्ण कराने की मांग की है। यह कार्य लंबे समय से अटका हुआ है। उन्होंने बताया कि जलालपुर रेलवे लाइन के ऊपर रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे पुल भी बनाया जा चुका है लेकिन अभी तक संपर्क मार्ग पर काम नहीं हो सका है, इससे यातायात प्रभावित होता है।

यह भी पढ़ें: भयावह हादसा: धमाके होते ही आठ फीट ऊंची दीवार कूदकर भागीं फैक्टरी में काम कर रहीं महिलाएं, कई झुलसीं

MP Rajendra Agrawal and MLA Atul Pradhan have demanded CM Yogi to complete many projects in Meerut
मेरठ में बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

वहीं भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सीएम योगी से मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय का फंड रिलीज कराने की भी मांग की। साथ ही कहा कि निजी अस्पतालों में हो रही मनमानी को भी रोका जाए।

यह भी पढ़ें: खौफ: पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात आदित्य, हर बार दी खाकी को मात,पढ़ें खिलाड़ी से बड़े अपराधी बनने की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Rajendra Agrawal and MLA Atul Pradhan have demanded CM Yogi to complete many projects in Meerut
बैठक लेते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सपा विधायक अतुल प्रधान ने उठाईं ये बड़ी मांगें
सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने मुख्यमंत्री के सामने कई बड़े मुद्दे रखे। उन्होंने सीएम योगी से बताया कि सरधना विधानसभा के कस्बा सरधना में डिग्री कॉलेज नहीं है। 

विज्ञापन
MP Rajendra Agrawal and MLA Atul Pradhan have demanded CM Yogi to complete many projects in Meerut
बैठक लेते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि सड़कों की स्थिति काफी जर्जर अवस्था में हैं, जिनका पुनर्निमाण व चौड़ीकरण कराना अत्यंत आवश्यक है। इसके अलावा उन्होंने कस्बा सरधना सीएचसी, फलावदा सीएचसी और कस्बा दौराला सीएचसी पर डिजिटल एक्सरे मशीन लगवाए जाने की मांग की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed