मेरठ में परीक्षितगढ़ थाने के नारंगपुर गांव में सोमवार की दोपहर एक सिरफिरे ने एकतरफा प्यार में पड़ोस की ही लड़की शिवानी (19) की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी तमंचा लहराता हुआ भाग गया। पुलिस ने प्रथमदृष्ट्या जांच के बाद दावा किया है कि हत्यारोपी विवाहित है और वह बीते दो वर्ष से शिवानी से जबरन शादी की जिद पर अड़ा था।
पुलिस के मुताबिक नारंगपुर गांव के दयाचंद की पुत्री शिवानी सोमवार दोपहर पड़ोस में रहनी वाली महिला अंजु की दुकान पर समान लेने गई थी। इसी बीच शिवानी दुकान पर पड़ोसी रघुवर की बच्ची को खिलाने लगी। तभी पड़ोसी राजेश उर्फ रज्जू (25) तमंचा लेकर वहां पहुंचा और शिवानी के सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ शिवानी जमीन पर गिर पड़ी और उसने दम तोड़ दिया। वहीं आरोपी तमंचा लहराते हुए गांव से पैदल ही भाग निकला।
2 of 5
murder in meerut
- फोटो : amar ujala
सूचना पर नारंगपुर पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि हत्यारोपी राजेश युवती से जबरन शादी की जिद पर अड़ा था। हत्यारोपी विवाहित है और उसकी ससुराल हस्तिनापुर में है। वह सजातीय शिवानी से एक-तरफा प्रेम में शादी की जिद पर अड़ा था।
3 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
उधर, हत्याकांड के बाद गांव में दहशत फैल गई। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। शिवानी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। एसपी देहात केशव कुमार, सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ की। शिवानी के पिता दयाचंद ने राजेश उर्फ रज्जू को नामजद करते रिपोर्ट दर्ज कराई है।
4 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
दो दिन पहले भी किया था गाड़ी चढ़ाकर हत्या का प्रयास
हत्यारोपी राजेश उर्फ रज्जू का परिवार मेरठ में रहता है। वह गांव में किराए पर गाड़ी चलाता है।
5 of 5
परीक्षितगढ़ में युवती की गोली मारकर हत्या।
- फोटो : amar ujala
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि हत्यारोपी राजेश ने दो दिन पहले भी गाड़ी से कुचलकर शिवानी को मारने का प्रयास किया था। तब शिवानी के परिजनों ने थाने में शिकायत नहीं की थी।